{"_id":"574f2cb74f1c1b7974108e9d","slug":"ruckus-fiercely-advocate-association-meeting","type":"story","status":"publish","title_hn":"अधिवक्ता संघ की बैठक में जमकर हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अधिवक्ता संघ की बैठक में जमकर हंगामा
अमर उजाला ब्यूरो/हरदोई
Updated Thu, 02 Jun 2016 12:13 AM IST
विज्ञापन
अधिवक्ता संघ सभागार में मंच पर चढ़कर संघ अध्यक्ष से विरोध जताते अधिवक्ता।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरदोई। वरिष्ठ उपाध्यक्ष के त्यागपत्र समेत अन्य प्रार्थना पत्रों पर चर्चा के लिए बुलाई गई अधिवक्ता संघ आम सभा की बैठक आरोप प्रत्यारोप के बाद हंगामे की भेंट चढ़ गई। वक्ताओं ने अधिवक्ता संघ अध्यक्ष व महामंत्री की कार्य प्रणाली पर कई आरोप लगाए। दो घंटे से अधिक समय तक चली बैठक में हंगामा होने के बाद संघ पदाधिकारी बैठक से बिना प्रस्ताव पारित किए चले गए।
विज्ञापन
अधिवक्ता संघ के वरिष्ठ उपाध्यक्ष सरोज कुमार सिंह के त्याग पत्र के मसले पर बुलाई गई अधिवक्ता संघ की बैठक बुधवार को बिना किसी नतीजे के समाप्त हो गई। वकीलों ने मौजूदा कार्यकारिणी व संघ के अध्यक्ष व मंत्री पर गंभीर आरोप लगाए। वकीलों ने आरोप लगाया कि पदाधिकारी तानाशाही व मनमानी कर रहे हैं। वे हठधर्मिता का अवैधानिक निर्णय ले रहे हें। वकीलों ने आरोप लगाया कि अधिवक्ता कल्याण निधि खाते से गलत तरीके से रुपया निकाल कर उसका दुरुपयोग किया गया व लाइब्रेरी फंड के लाखों रुपये अभी तक खाते में नहीं भेजे गए हैं।
विज्ञापन
वरिष्ठ उपाध्यक्ष ने सदन में संघ अध्यक्ष पर एक मुकदमे का हवाला देते हुए गंभीर आरोप लगाए। वहीं पूर्व अध्यक्ष कुलभूषण सिंह ने कार्यकारिणी से कई प्रश्न पूछते हुए उन्हें माडल बाईलाज पढ़ने की सलाह दी। वरिष्ठ अधिवक्ता रामावतार शुक्ला ने सभी से अपील की कि एक दूसरे पर आरोप प्रत्यारोप से बचें। संघ में मिलकर बैठ कर सौहार्दपूर्ण ढंग से मामले का निस्तारण करें।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि वरिष्ठ उपाध्यक्ष बिना शर्त त्याग पत्र वापस लें। सदन उनके त्यागपत्र को खारिज करे। वहीं पूर्व मंत्री रामदेव शुक्ला व सुरेश चंद्र वर्मा ने अपने विचार व्यक्त करने के लिए मंच पर आने की इच्छा जताई। उन्हें मंच पर न आने देने पर बैठक में वकीलों ने हंगामा कर दिया। आखिरकार संघ अध्यक्ष सतीश चंद्र सिंह बिना किसी प्रस्ताव के पारित किए बैठक से चले गए। बैठक में पीके मिश्रा, राम प्रताप यादव आदि ने विचार व्यक्त किए। बैठक का संचालन अधिवक्ता संघ महामंत्री अश्वनी कुमार सिंह ने किया। कहा कि उन पर व संघ अध्यक्ष पर लगाए जा रहे आरोप गलत हैं। वह संघ हित में ही कार्य कर रहे हैं।