फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Report on SP district vice president for threatening and blackmailing the police

Hardoi News: पुलिस को धमकाने और ब्लैकमेलिंग में सपा जिला उपाध्यक्ष पर रिपोर्ट

Fri, 18 Apr 2025 11:47 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई
संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई Updated Fri, 18 Apr 2025 11:47 PM IST
विज्ञापन
Report on SP district vice president for threatening and blackmailing the police
- यातायात पुलिस के सिपाही ने शहर कोतवाली में दर्ज कराई रिपोर्ट
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

हरदोई। यातायात पुलिस कर्मियों से अभद्रता करने और सरकारी काम में बाधा डालने के आरोप में सपा के जिला उपाध्यक्ष को नामजद करते हुए सात अज्ञात लोगों पर भी रिपोर्ट दर्ज की गई है। सपा नेता पर ब्लैकमेलिंग का भी आरोप है। सपा नेता की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीमें लगी हुई हैं, लेकिन अभी सफलता नहीं मिली है।
यातायात पुलिस के सिपाही गुरदयाल सैनी ने शहर कोतवाल में दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया है कि तीन माह पहले वह सहयोगी पुलिसकर्मियों प्रेमनाथ मिश्रा, मधुर सिंह और श्रीराम के साथ सुबह आठ बजे सिनेमा चौराहा पर ड्यूटी कर रहे थे। इसी दौरान लखनऊ चुंगी से सिनेमा चौराहा जा रहे ई-रिक्शा को नंबर प्लेट न होने के कारण रोका गया।
विज्ञापन

ई-रिक्शा चालक के पास ड्राइविंग लाइसेंस भी नहीं था। इस पर ई-रिक्शा को सीज करने की कार्रवाई की जा रही थी। इस दौरान सपा के जिला उपाध्यक्ष रामज्ञान गुप्ता से चालक ने मोबाइल पर बात कराई। रामज्ञान गुप्ता ने पुलिसकर्मियों से ई-रिक्शा छोड़ने के लिए कहा और धमकाया भी। बाद में सिनेमा चौराहा पर आकर बदसलूकी की।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद बृहस्पतिवार को पुरानी घटना का वीडियो वायरल करने की धमकी देते हुए रामज्ञान ने अपने सात साथियों के साथ सिनेमा चौराहा पर पुलिसकर्मियों से अभ्रदता की। यह भी आरोप है कि वीडियो वायरल न करने के बदले रुपये भी मांगे। शहर कोतवाल संजय त्यागी ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज की गई है। आरोपी की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed