फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   religious places open

खुले मंदिर, मस्जिद, चर्च व गुरुद्धारे, अरदास के साथ सुनाई दिए जयकारे

Mon, 08 Jun 2020 11:18 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 08 Jun 2020 11:18 PM IST
विज्ञापन
religious places open
श्री रामजानकी मंदिर में सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए कुछ इस तरह से दर्शन करते श्रद्धालु। सं? - फोटो : HARDOI
हरदोई। 75 दिन बाद सोमवार को मंदिर, मस्जिद, गुरुद्वारे और चर्च खुल गए। सुबह से ही लोग दर्शन, नमाज, अरदास और प्रार्थना के लिए पहुंचने लगे। धार्मिक स्थल के व्यवस्थापकों ने नियमों के पालन को पूरी व्यवस्था कर रखी थी। थर्मल स्क्रीनिंग व सैनिटाइजेशन के बाद ही लोगों को धार्मिक स्थलों के अंदर जाने दिया गया। शहर के प्रमुख मंदिरों, जामा मस्जिद, चर्च और गुरुद्वारों में अलग ही रौनक नजर आई। लोगों ने भी नए नियमों का पालन किया।
विज्ञापन

सोमवार को रामजानकी मंदिर, खेतुई बालाजी, हनुमान मंदिर, श्रवण देवी मंदिर में सुबह से ही श्रद्धालुओं का आना शुरू हो गया। इसके लिए व्यवस्थापकों ने पूरी तैयारी की थी। मंदिर में भगवान की मूर्तियों से श्रद्धालुओं को दूर रखने के लिए डोरियां बांधी गईं। गेट पर ही थर्मल स्क्रीनिंग व हाथों को सैनिटाइज कराया गया। प्रसाद लेकर आने वाले श्रद्धालुओं को वापस कर दिया गया। बदले नियमों में ईश्वर के दर्शन हुए। श्री राम जानकी मंदिर के पुजारी मैथलीशरण शास्त्री ने बताया कि नियम जरूर बदलें हैं पर श्रद्धालुओं व उनको सुकून हैं कि कम से कम मंदिर तो खुल गए। मंदिर प्रबंधन द्वारा सारे नियमों का पालन कर एहतियात बरती जा रही है।
विज्ञापन

मस्जिदों को भी नियमों का पालन कर खोल दिया गया। केवल फर्ज नमाज पढ़ी गई। एक बार में पांच लोग ही नमाज पढ़ते नजर आए। जामा मस्जिद के जनरल सेक्रेटरी हफीज अहमद ने बताया कि मस्जिद के बाहर ही जूते-चप्पल उतरवाए गए। मस्जिद में दाखिल होने पर सबसे पहले हाथ सैनिटाइज कराए गए। नमाज इमाम, मोअज्जिम के अलावा पांच लोगों द्वारा ही सामाजिक दूरी का ख्याल रख अदा की गई। मस्जिद में केवल फर्ज नमाज अदा हुई। सुन्नतें व नवाफिल घर पर ही पढ़ने को कहा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पंजाबी कालोनी स्थित गुरुद्वारा भी श्रद्धालुओं के लिए सोमवार से खुल गया। एक बार में अधिकतम पांच लोगों ने ही अरदास की। कीर्तन व लंगर पर पूर्ण पाबंदी रही। सेवादार कुलवंत सिंह ने कहा कि काफी दिन बाद सुखद अनुभूति हो रही है। श्रद्धालुओं के आने व अरदास के बाद उनके चेहरे पर संतुष्टि के भाव हैं। उन्होंने बताया कि कोरोना से बचाव के लिए पूरी सतर्कता बरती जा रही है। थर्मल स्क्रीनिंग व हाथों को सैनिटाइज कराने के बाद ही प्रवेश हो रहा है।

महात्मा गांधी मार्ग स्थित चर्च के व्यवस्थापक अनिल सिंह एडवोकेट ने बताया कि नियमों का पालन करते हुए चर्च सभी के लिए खोल दिया गया है। पांच-पांच लोगों को अंदर आने की अनुमति दी गई। प्रार्थना करके जाने के बाद ही अन्य लोगों को प्रवेश दिया गया। चर्च के गेट पर हाथों को सैनिटाइज किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed