{"_id":"6a9708fdf4a2cac5f40cd504","slug":"inadequate-drainage-system-on-the-premises-patients-and-attendants-facing-inconvenience-hardoi-news-c-213-1-hra1004-155887-2026-09-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hardoi News: परिसर में जल निकासी की समुचित नहीं व्यवस्था, मरीज व तीमारदार परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hardoi News: परिसर में जल निकासी की समुचित नहीं व्यवस्था, मरीज व तीमारदार परेशान
विज्ञापन
फोटो- 38- आईपीडी भवन के सामने भरे हुए पानी के बीच से स्ट्रेचर पर मरीज को लेकर जाते तीमारदार। सं
हरदोई। मेडिकल कॉलेज परिसर में जल निकासी की समुचित व्यवस्था न होने से मरीजों और तीमारदारों की मुश्किलें बढ़ गई हैं। इमरजेंसी, ओपीडी और आईपीडी भवन के सामने पानी भर जाने से लोगों को इसी के बीच से होकर गुजरना पड़ रहा है। सबसे अधिक परेशानी गंभीर मरीजों, बुजुर्गों और बच्चों को हो रही है। परिसर में जल निकासी के स्थायी इंतजाम न होने से हर बारिश में यही स्थिति बन जाती है।
मंगलवार को बारिश के बाद मेडिकल कॉलेज परिसर के कई हिस्सों में पानी जमा रहा। इमरजेंसी के सामने जलभराव होने से मरीजों को वार्ड तक पहुंचने में परेशानी हुई। व्हीलचेयर और स्ट्रेचर से मरीजों को ले जाने वाले तीमारदारों को भी पानी के बीच से होकर गुजरना पड़ा। ऐसे में गंभीर मरीजों को भी वार्ड तक पहुंचने में काफी दिक्कतें हुईं।
ओपीडी भवन के सामने भी पानी भरा होने से लोगों को आवागमन करने में परेशानियां उठानी पड़ी। लोगों को भरे हुए पानी के बीच से निकलने के लिए मजबूर होना पड़ा। इतना ही नहीं, नए बने आईपीडी भवन के सामने भी जलभराव के कारण भर्ती मरीजों के तीमारदारों को आने-जाने में दिक्कत हुई। स्ट्रेचर से मरीजों को ले जाने में तीमारदारों को पानी के बीच से ही होकर गुजरना पड़ा। मेडिकल कॉलेज प्रधानाचार्य डॉ. जेबी गोगाई ने बताया कि जल निकास के लिए सफाई कर्मियों को निर्देशित किया गया है। निर्माण कार्य के चलते थोड़ी दिक्कतें आ रही हैं।