{"_id":"6a970932d032240b6d0858c3","slug":"special-train-to-run-between-delhi-and-banaras-on-janmashtami-will-also-halt-at-hardoi-hardoi-news-c-213-1-hra1004-155858-2026-09-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hardoi News: जन्माष्टमी पर दिल्ली-बनारस के बीच चलेगी विशेष ट्रेन, हरदोई में भी ठहराव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hardoi News: जन्माष्टमी पर दिल्ली-बनारस के बीच चलेगी विशेष ट्रेन, हरदोई में भी ठहराव
विज्ञापन
हरदोई। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर यात्रियों की सुविधा को देखते हुए रेलवे ने दिल्ली-वाराणसी के बीच विशेष एक्सप्रेस ट्रेन चलाने का फैसला किया है। दिल्ली से वाराणसी के बीच चलाई गई विशेष एक्सप्रेस ट्रेन के संचालन से त्योहार पर घर जाने वाले यात्रियों को राहत मिलेगी। ट्रेन में वातानुकूलित, स्लीपर और सामान्य श्रेणी के कोच लगाए जाएंगे।
गाड़ी संख्या 04446 दिल्ली से वाराणसी के लिए तीन और पांच सितंबर को चलेगी। वहीं वापसी में गाड़ी संख्या 04445 वाराणसी से दिल्ली के लिए चार और छह सितंबर को संचालित होगी। दोनों दिशाओं में ट्रेन के दो-दो फेरे होंगे। वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक महेश यादव ने बताया कि दिल्ली से ट्रेन रात 9:35 बजे चलेगी और गाजियाबाद, हापुड़, मुरादाबाद, बरेली, शाहजहांपुर होते हुए तड़के सुबह 4:13 बजे हरदोई पहुंचेगी। यहां ट्रेन का ठहराव दो मिनट रहेगा और 4:15 बजे लखनऊ के लिए रवाना होगी।
इसके बाद अयोध्या कैंट, जौनपुर होते हुए दोपहर तीन बजे वाराणसी पहुंचेगी। वापसी में वाराणसी से ट्रेन रात 8:15 बजे रवाना होगी। लखनऊ के बाद ट्रेन सुबह 4:03 बजे हरदोई पहुंचेगी और दो मिनट के ठहराव के बाद 4:05 बजे शाहजहांपुर के लिए रवाना होगी। इसके बाद बरेली, मुरादाबाद, हापुड़ और गाजियाबाद होते हुए दिल्ली पहुंचेगी। जन्माष्टमी के दौरान स्पेशल ट्रेन चलने से हरदोई समेत मार्ग के अन्य स्टेशनों के यात्रियों को भी अतिरिक्त रेल सुविधा मिल सकेगी।