फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Commuting by boat in Bilgram; huts flooded with water.

Hardoi News: बिलग्राम में नाव के सहारे आवागमन, झोपड़ियों में भरा पानी

Tue, 01 Sep 2026 10:48 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 01 Sep 2026 10:48 PM IST
विज्ञापन
Commuting by boat in Bilgram; huts flooded with water.
फोटो 29: ठकुरीखेड़ा मुख्य मार्ग पर पानी आने से आवागमन ठप। संवाद
हरदोई। गंगा में पानी की बढ़ोतरी थमी है, लेकिन रामगंगा नदी और गर्रा नदी के पानी में दो दिनों से बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है। रामगंगा और गर्रा नदी के पानी बढ़ोतरी से लोगों में परेशानी भी बढ़ी हैं। वहीं बिलग्राम क्षेत्र में गंगा नदी का पानी अब कम न होने से मंगलवार को भी लोगों को आवागमन के लिए नाव का सहारा लेना पड़ रहा है। खेतों में पानी भरा होने से फसलों के खराब होने की आशंका बढ़ती जा रही है। फसलों और नदियों में पानी बढ़ने से प्रभावित क्षेत्र के लोगों की चिंता भी बढ़ी है।
विज्ञापन


बैराजों से छोड़े जाने वाले पानी और बरसात से जिले में प्रवाहित गंगा, रामगंगा और गर्रा नदियों के पानी में कमी और बढ़ोतरी का क्रम जारी है। दूसरे दिन मंगलवार को गर्रा नदी के पानी 20 सेंटीमीटर की बढ़ोतरी दर्ज की गई। पानी शाहजहांपुर के मुमोक्ष आश्रम घाट पर 145.35 मीटर पर पहुंच गया है। वहीं नानकसागर बैराज से 4,088 और ड्यूनी बैराज से 7,821 क्यूसेक पानी छोड़ा गया है। रामगंगा नदी के पानी में 15 सेंटीमीटर की बढ़ोतरी दर्ज की गई है और पानी 136.05 मीटर पर आ गया है। वहीं गंगा के पानी में राजघाट पर 10 सेंटीमीटर की कमी आई है। गंगा नदी में नरौरा बैराज से 77,819 क्यूसेक पानी छोड़ा गया है।
विज्ञापन


बिलग्राम प्रतिनिधि के मुताबिक, गंगा नदी में बीते तीन दिनों से घट रहा पानी मंगलवार को कम न होने से लोगों की चिंता फिर बढ़ गई है। मदारी पुरवा, पुन्ना पुरवा और जरेला में आबादी से पानी तो निकल गया है, लेकिन गांव के आसपास पानी अभी बना हुआ है। बाढ़ ने ग्रामीणों को दुश्वारियों में धकेल दिया है। जरेला, पुन्ना पुरवा और बहरौली विद्यालय बंद हैं। बाढ़ से बीमारियों की आशंका बढ़ गई है। स्वास्थ्य टीमें जरेला और पुन्ना पुरवा में भेजी जा रही हैं। आवागमन के लिए बाढ़ प्रभावित गांवों में लोग आवागमन के लिए नावों का सहारा ले रहे हैं। चिरंजू पुरवा से लेकर बाण, जरेला, पुन्ना पुरवा क्षेत्र में पानी से भरा हुआ है। धान, मक्का और तिल्ली की फसलें प्रभावित हुई हैं। एसडीएम एन राम ने बताया कि पानी घटा है। मंगलवार को भी राहत सामग्री की किट जरेला में वितरित कराई गई हैं। पाली प्रतिनिधि के मुताबिक, गर्रा नदी के जलस्तर में मामूली बढ़ोतरी देखी गई। बेगराजपुर, बैजूपुर, केवलपुर, धर्मपुर, लखमापुर, उमरिया, बाबरपुर, रणधीरपुर, गुजिदेई, पहाड़पुर आदि तटवर्ती गांवों के लोगों की चिंताएं बढ़ गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन




सई नदी के उफान से फसलें डूबीं और रास्ता ठप

बेहंदर। सई नदी में बढ़ते जलस्तर ने ब्लॉक क्षेत्र के ठकुरीखेड़ा, सुखन खेड़ा, धोकल खेड़ा आदि गांव के ग्रामीणों की चिंता बढ़ा दी है। नदी का पानी अब गांव के किनारे खेतों में आ गया है। जलस्तर इसी तरह बढ़ता रहा तो पानी जल्द ही आबादी के नजदीक पहुंच सकता है। ब्लॉक मुख्यालय जाने वाले मार्ग पर पानी आने से आवागमन बंद हो गया है। ठकुरीखेड़ा गांव पास से सई नदी निकली है। नदी का जलस्तर बढ़ने पर गांव के चारों ओर पानी का दबाव बढ़ने लगा और खेतों में खड़ी फसलें डूबने लगी। फसलों के पानी में डूबने से किसानों को नुकसान हुआ है। ग्रामीणों के मुताबिक, ब्लॉक मुख्यालय और तहसील मुख्यालय जाने के लिए पांच किलोमीटर दूरी तय करके जाना पड़ रहा है। धान, मक्का और तिल की करीब 50 बीघा फसल बाढ़ के पानी में डूब गई है।

फोटो 29: ठकुरीखेड़ा मुख्य मार्ग पर पानी आने से आवागमन ठप। संवाद

फोटो 29: ठकुरीखेड़ा मुख्य मार्ग पर पानी आने से आवागमन ठप। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed