फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Had the waste removed from the MRF center and dumped at the Kannauj bypass.

Hardoi News: एमआरएफ सेंटर से हटवाया कूड़ा और कन्नौज बाईपास पर डलवाया

Tue, 01 Sep 2026 10:47 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 01 Sep 2026 10:47 PM IST
विज्ञापन
Had the waste removed from the MRF center and dumped at the Kannauj bypass.
फोटो 26: एमआरएफ सेंटर के बाहर परिसर से कूड़ा हटाती जेसीबी। संवाद
बिलग्राम। नगर निकाय के जिम्मेदार जागे तो पर एमआरएफ सेंटर तक ही जागरूकता सिमट कर रह गई। एमआरएफ सेंटर के बाहर परिसर में लगे कूड़े को जेसीबी से हटवा दिया लेकिन नगर के पास ही कन्नौज बाईपास पर सड़क किनारे कूड़ा डलवाया जाना जारी है। इससे भीगे कूड़े की सड़ांध से लोगों को आवागन में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

स्वच्छ भारत मिशन नगरीय में निकायों-नगरों को साफ-सुथरा बनाने की जिम्मेदारी दी गई है। घरों और सार्वजनिक स्थानों से निकलने वाले कूड़े-कचरे के निस्तारण के लिए बेरुआ निजामपुर में एमआरएफ सेंटर बना हुआ है। नगरीय निकाय की तरफ से कूड़ा निस्तारण व्यवस्था पर रुपये भी खर्च किए जा रहे हैं लेकिन नतीजा सिफर है। एमआरएफ सेंटर होने के बाद कूड़े के ढेर लग गए और निस्तारण के नाम पर औपचारिकता बरती जा रही।
विज्ञापन

निकाय के जिम्मेदारों ने मंगलवार को जेसीबी से एमआरएफ सेंटर के बाहर लगा कूड़ा साफ करा दिया लेकिन कन्नौज बाईपास पर सड़क के किनारे फुटपाथ तक डाल दिया। निकाय की ट्रैक्टर-ट्रॉलियां बाईपास पर कूड़ा डालती लोगों को भी नजर आईं। प्रभारी अधिशासी अधिकारी अतिरिक्त मजिस्ट्रेट शिव नरेश सिंह ने बताया कि नगर को साफ-सुथरा बनाने के निर्देश दिए गए हैं। एमआरएफ सेंटर परिसर को साफ कराया गया है। बाईपास के पास कूड़ा डाले जाने की जानकारी ली जाएगी।

फोटो 26: एमआरएफ सेंटर के बाहर परिसर से कूड़ा हटाती जेसीबी। संवाद

फोटो 26: एमआरएफ सेंटर के बाहर परिसर से कूड़ा हटाती जेसीबी। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed