फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Rape and strangulation murder of girl

दुष्कर्म के बाद गला दबाकर बालिका की हत्या

Fri, 13 Mar 2015 12:54 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हरदोई
ब्यूरो/अमर उजाला, हरदोई Updated Fri, 13 Mar 2015 12:54 AM IST
विज्ञापन
Rape and strangulation murder of girl

थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी कक्षा चार की छात्रा

विज्ञापन
की रेप के बाद हत्या कर दी गई। घटना की जानकारी मिलते ही इलाके में तनाव हो गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने पंचनामा भर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने तत्काल रिपोर्ट दज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी 11 वर्षीय बालिका बुधवार शाम गांव में जेसीबी से खुद रही सड़क को देखने अपने आठ वर्षीय भाई के शआथ गई थी। इस दौरान एक किशोर ने बालिका के भाई को वहां से भगा दिया और बालिका को अपने साथ पास ही स्थित खेत में ले गया।

जहां रेप के बाद गला दबाकर बालिका की हत्या कर दी। देर शाम तक बालिका के घर नहीं पहुंचने पर खोजबीन शुरू हुई। परिजनों ने जब बालिका के भाई से पूछा तो उसने उसके किशोर के साथ खेत की ओर जाने की बात बताई। परिजन खेत में पहुंचे तो लहूलुहान बालिका दम तोड़ चुकी थी।

थाना इंचार्ज दीनानाथ मिश्र दलबल के साथ मौके पर पहुंचे और जांच पड़ताल के बाद घटना की जानकारी उच्चाधिकारियों को दी। कुछ देर बाद एएसपी पूर्वी बीसी दुबे घटनास्थल पहुंचे और परिजनों से घटना की जानकारी ली।

एएसपी के निर्देश पर घटना की रिपोर्ट दर्ज कर शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम को भेजा। पुलिस ने रात में ही छापामारी कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। घटना से गांव में तनाव है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed