फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Rain accompanied by wind damaged even the remaining crops.

Hardoi News: हवा संग बारिश ने बचीखुची फसलों को भी पहुंचाया नुकसान

Thu, 08 Oct 2026 11:35 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 08 Oct 2026 11:35 PM IST
विज्ञापन
Rain accompanied by wind damaged even the remaining crops.
हरदोई। अतिवृष्टि ने किसानों की कमर तोड़ दी है। इसका असर किसानों के साथ ही आमजन पर भी पड़ रहा है। 10 दिन के अंतराल पर बुधवार रात तेज हवा के साथ हुई बरसात ने बचीखुची फसलों को भी नुकसान पहुंचाया। आंधी, बारिश और ओलावृष्टि ने फसलों को खेतों में बिछा दिया है। धान, सरसों, मक्का, उर्द, तिल्ली और गन्ना की फसल को नुकसान के साथ ही सब्जियों की फसलों को भी हानि पहुंची है।
विज्ञापन

पहले ही अतिवृष्टि की मार झेल चुकी फसलों पर अब बारिश, आंधी और कहीं-कहीं पर गिरे ओलों ने नई मुसीबत खड़ी कर दी है। खेतों में बचीखुची फसलों को भी नुकसान पहुंच रहा है। 25 से 27 सितंबर तक हुई अतिवृष्टि से जिले में 4,783.6858 हेक्टेयर फसलें पहले ही खराब हो चुकी हैं। इन किसानों को सर्वे के साथ ही आर्थिक मदद भी दी जा रही है। दोबारा बारिश और हवा से धान, सरसों, मक्का, उड़द, तिल्ली और गन्ने की फसल को नुकसान पहुंचा है। किसानों को बची फसल से उत्पादन की उम्मीद कम है।
विज्ञापन

बारिश के साथ तेज हवा चलने से खेतों में खड़ी फसलें बिछ गईं। खेतों में जलभराव और हवा से फसलों के गिरने और खराब होने की आशंका बढ़ गई है। किसानों को फसल बचाने के साथ उत्पादन घटने की चिंता सताने लगी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

---
मौसम विभाग की चेतावनी पर सतर्कता की अपील
अपर जिलाधिकारी दीपाली भार्गव ने बताया कि मौसम विभाग ने पूर्वानुमान और चेतावनी जारी की है। नौ अक्तूबर तक तेज झोंकेदार हवा, बारिश और आकाशीय बिजली चमकने की संभावना जताई गई। लोगों से अपील की कि वह इस दौरान पूरी सतर्कता बरतें। आपातकालीन सहायता के लिए नंबर अपने पास रखें। आपदा और आवश्यकता पर जिला आपदा कंट्रोल रूम के नंबर-05852-299155, 299157 व 9454416606 पर तत्काल जानकारी दें ताकि समय से मदद पहुंचाई जा सके।

---
खेतों में जलभराव से दाना सड़ने की आशंका
जिला कृषि अधिकारी डॉ. सतीश चंद्र पाठक ने बताया कि आंधी और बारिश से फसलें गिरी हैं। खेतों में जलभराव के कारण दाना सड़ने की आशंका है। इससे उत्पादन प्रभावित होगा। जिला गन्ना अधिकारी निधि गुप्ता ने बताया कि गन्ना की फसलें गिरी हैं। उन्हें बंधवाकर सीधा कराया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed