फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Pregnant wife dies after being beaten by truck driver during dispute over money.

Hardoi News: रुपयों के विवाद में ट्रक चालक की पिटाई से गर्भवती पत्नी की मौत

Tue, 08 Sep 2026 11:42 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 08 Sep 2026 11:42 PM IST
विज्ञापन
Pregnant wife dies after being beaten by truck driver during dispute over money.
बिलग्राम। कोतवाली क्षेत्र के म्योरा में मंगलवार शाम ट्रक चालक ने रुपयों के विवाद में गर्भवती पत्नी को डंडों से पीट दिया। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में उसे मृत घोषित कर दिया गया। घटना की जानकारी पर पुलिस मौके पर पहुंची और परिजनाें से घटना को लेकर जानकारी ली। मामले में गैर इरादतन हत्या की प्राथमिकी दर्ज की जा रही है।
विज्ञापन

म्योरा निवासी विशाल ट्रक चालक है। वह ज्यादातर बाहर रहता है और पिछले दस दिन से गांव में ही था। मंगलवार शाम उसका विवाद अपनी गर्भवती पत्नी किरन (24) से हो गया। दरअसल विशाल का कहना था कि जो रुपये वह खर्चे के लिए घर पर देता है, उनका कोई हिसाब किताब नहीं है। इसी को लेकर किरन और विशाल के बीच विवाद हुआ।
विज्ञापन

इस दौरान विशाल ने डंडे से किरन पर कई वार कर दिए, तो किरन वहीं गिर गई। विशाल की मां प्रेमा ने बताया कि घटना के बाद ग्रामीणों की मदद से उन्होंने एंबुलेंस मंगवाई और किरन को सीएचसी बिलग्राम ले गईं। यहां चिकित्सक ने किरन को मृत घोषित कर दिया। सीएचसी प्रशासन की सूचना पर कोतवाल विजय कुमार पहले सीएचसी और फिर गांव पहुंचे। मृतका के परिवार में एक साल की बेटी है। कोतवाल ने बताया कि पति की पिटाई से पत्नी की मौत हुई है। आरोपी पर प्राथमिकी दर्ज की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


नशे में धुत था विशाल, बचाने आई मां को भी पीटा
मृतका की सास प्रेमा ने बताया कि उनके तीन बेटे हैं। पति प्रेमचंद्र के साथ दो बेटे आकाश और विकास गुजरात में काम करते हैं। मंगलवार शाम घर में उसके साथ विशाल, किरन व एक साल की पोती ही थी। जब विशाल डंडे से किरन की पिटाई करने लगा तो वह बचाने गई, लेकिन नशे में धुत विशाल ने उसकी भी पिटाई कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed