फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Pregnant kept suffering for one and a half hours, the employee said - there is no doctor and go somewhere

Hardoi News: डेढ़ घंटे तड़पती रही गर्भवती, कर्मचारी बोले- डॉक्टर नहीं हैं और कहीं जाओ

Tue, 09 May 2023 12:41 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 09 May 2023 12:41 AM IST
विज्ञापन
Pregnant kept suffering for one and a half hours, the employee said - there is no doctor and go somewhere
हरदोई। जिला महिला अस्पताल की इमरजेंसी में रविवार रात डॉक्टर न मिलने के गर्भवती महिला करीब डेढ़ घंटे तक प्रसव पीड़ा से तड़पती रही। ड्यूटी में मौजूद कर्मचारी बोले कि डॉक्टर साहब नहीं हैं, कहीं और जाकर इलाज करवा लो। इसके बाद परिजनों ने कर्ज पर रुपयों का इंतजाम किया और एक निजी हॉस्पिटल में सोमवार की सुबह करीब चार बजे महिला का ऑपरेशन से प्रसव हुआ।
विज्ञापन

रविवार रात नौ बजे प्रसव पीड़ा होने पर पिहानी के कुईया गांव निवासी विकास की पत्नी रूबी (28) को लेकर उसके ससुर जिला महिला अस्पताल की इमरजेंसी में पहुंचे। रामदास का आरोप है कि यहां पर ड्यूटी में मिली महिला कर्मचारियों ने बताया कि रविवार का दिन होने के कारण यहां पर कोई डॉक्टर नहीं है। इस कारण प्रसव नहीं कराया जा सकता है। साथ ही परिजनों को सलाह दी कि मरीज को लखनऊ ले जाएं तो उसे यहां से रेफर कर दिया जाएगा।
विज्ञापन

अन्यथा आप किसी प्राइवेट अस्पताल में जाकर ऑपरेशन से प्रसव करा लें। बोले कि यहां डॉक्टर साहब नहीं हैं। तमाम कोशिशों के बाद भी मरीज भर्ती नहीं हुआ तो परिजन रुपये कर्ज लेकर शहर के एक निजी हॉस्पिटल पहुंचे। यहां सोमवार की सुबह करीब चार बजे ऑपरेशन से महिला को प्रसव कराया। इस तरह से महिला ने एक नवजात बच्ची को जन्म दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इससे पहले भी सुर्खियों में छा चुका है जिला महिला अस्पताल
करीब तीन माह पूर्व जिला महिला अस्पताल में एक व्यक्ति पत्नी को लेकर इलाज कराने के लिए इमरजेंसी आया था। जहां पर डॉक्टर व कर्मचारी सोते मिले थे, जबकि गर्भवती काफी देर तक तड़पती रही थी। परिजनों ने इस तरह का आरोप लगाया था। उसके बाद परिजनों ने उसे निजी हॉस्पिटल में भर्ती कराया था। इस मामले को लेकर काफी चर्चा का विषय बना रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed