{"_id":"66faf1afaf5721064e0e7704","slug":"police-detained-two-on-complaint-of-religious-conversion-hardoi-news-c-213-1-hra1004-120533-2024-10-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hardoi News: धर्मांतरण की शिकायत पर पुलिस ने दो को हिरासत में लिया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hardoi News: धर्मांतरण की शिकायत पर पुलिस ने दो को हिरासत में लिया
विज्ञापन
सांडी (हरदोई)। सांडी देहात के मजरा तालेपुरवा में बजरंगदल कार्यकर्ताओं ने इसाई मिशनरियों पर 24 महिलाओं के धर्मांतरण का आरोप लगाया है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर दो लोगों को हिरासत में लिया है।
बजरंग दल के प्रखंड सुरक्षा प्रमुख आदमपुर निवासी आदर्श श्रीवास्तव ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि तालेपुरवा गांव में धर्मेंद्र कुशवाहा के मकान पर गांव की 20-25 महिलाएं बैठीं हैं। उन्हें इसाई मिशनरी हरदोई निवासी नारेंद्र सनातन धर्म के विरोध में उकसा रहे हैं और ईसाई धर्म का प्रचार कर धर्म परिवर्तन करा रहे हैं। सूचना पर थानाध्यक्ष छोटेलाल ने मकान मालिक धर्मेंद्र और नारेंद्र को हिरासत में ले लिया और थाने ले आए। बताया कि मामले की जानकारी उच्चाधिकारियों को दी गई है और जांच शुरु कर दी गई है। पूरी जांच-पड़ताल के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।
पुलिस अधीक्षक नीरज कुमार जादौन ने बताया कि पूरे मामले की जांच बिलग्राम क्षेत्राधिकारी को सौंपी गई है।