फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   people went crazy on the voice of Farah and Imran

इमरान और फाराह के आवाज पर झूम उठे लोग

Fri, 16 Jan 2015 12:37 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हरदोई
ब्यूरो/अमर उजाला, हरदोई Updated Fri, 16 Jan 2015 12:37 AM IST
विज्ञापन
people went crazy on the voice of Farah and Imran

हरदोई महोत्सव 2015 के तीसरे दिन मौसम के करवट लेने

विज्ञापन
के साथ ही जहां ठंड बढ़ गई, वहीं सीएसएन में लगा हरदोई महोत्सव का मंच और अधिक धमाकेदार हो गया। गायक कलाकारों और अपने फन में माहिर सितारों से सजा मंच पर गुरुवार को जहां लोग संगीत की धुन पर झूमते नजर आए, वहीं हैरतअंगेज नृत्यों ने लोगों को बांधे रखा।

इसके साथ ही हुए बैंड ग्रुप के परफारमेंस ने भी युवाओं को अपनी धुन पर थिरकने पर मजबूर कर दिया। हालांकि महोत्सव से अभी लोगाें की उपस्थिति कम ही नजर आ रही है। हरदोई के लोगों पर अब महोत्सव का रंग कुछ चढ़ता दिख रहा है। ऐसे में महोत्सव का मंच भी कलाकारों से भरा नजर आ रहा है।

महोत्सव के मंच को यादगार बनाने के लिए लखनऊ से सिंगर इमरान और फाराह ने जमकर समां बांधा। आवाज के जादूगर की तरह इमरान और फाराह ने अपने खनकते स्वर से लोगों को भी झूमने पर मजबूर कर दिया। इमरान ने जहां अपनी बेहतरीन आवाज में परदा है परदा....परदे के पीछे परदानशीं है..., इसके अलावा तुम ही अब तुम ही हो गीत पर लोगों को झूमने पर मजबूर कर दिया।

वहीं दावत-ए-इश्क तथा नैना लड़ाइके गीत पर भी अपनी आवाज का जादू बिखेरा। फाराहा ने भी कजरा मोहब्बत वाला.....अंखियों में ऐसा डाला। झुमका गिरा रे, बरेली की बाजार में...और छोटी सी उम्र में लग गया रोग...गीत गाया। दोनों सिंगरों ने ड्यूट सांग जूबी डूबी...जूबी डूबी....तथा परदा हटा के....गीत गाया।

इसके बीच में प्रिंस डांस ट्रूप ने भी दशावतार, कृष्णा और वंदे मातरम पर अपना हैरतअंगेज नृत्य प्रस्तुत किया। जिसके साथ अग्रिमा और आस्था की विशेष परफारमेंस ने भी लोगों को तालियां बजाने पर मजबूर कर दिया। वॉयलेंट बैंड ने भी अपनी धुनों से मंच पर धमाकेदार प्रस्तुति दी।

जिसमें सौरभ शर्मा की-बोर्ड पर, शशि गुप्ता गिटार पर, अनुराग श्रीवास्तव द्वारा आक्टा पैड, संजय कुमार द्वारा ढोलक, अनूप कुमार द्वारा स्पैनिश गिटार तथा रिचर्ड स्कॉर्ड द्वारा ड्रम सेट पर बेहतर संगीत का प्रदर्शन किया। जिन पर लोग झूमते नजर आए।

उधर, महोत्सव में कई प्रकार की प्रतियोगिताओं नं सीख देने के  साथ ही जमकर हंसाया भी। मंच पर किड्स फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। जिसमें कोई महात्मा गांधी तो कोई महंगाई और शोले फिल्म की बसंती का रूप धर कर आया। किड्स फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता में शहर भर के कई स्कूलों के बच्चों ने प्रतिभाग किया और बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया।

किसी ने जोकर की वेष भूषा में आकर लोगों को हंसाने का काम किया तो किसी ने फूल बनकर स्टेज पर आने के बाद मंच पर महात्मा गांधी, बजरंग बली, डांसर, परी बनकर आए बच्चों ने अलग ही छटा बिखेर दी। फिलहाल अलग अलग किरदारों और वेशभूषा में नजर आए बच्चों का वहां मौजूद दर्शकों ने जोरदार स्वागत किया।

निर्णायकों में शानू महेंद्र और राखी सक्सेना ने आज्ञा सिंह को प्रथम, मान्या दीक्षित को द्वितीय तथा हासिर खां को तृतीय स्थान पर घोषित किया। इसके अलावा किड्स सिंगिंग प्रतियोगिता में बच्चों ने अपने आवाज के जादू से लोगों को गुनगुनाने पर मजबूर कर दिया।

प्रतियोगिता में निर्णायक के रूप में गौरव शुक्ला और मयंक सक्सेना ने सभी बच्चों को बड़े ही ध्यान से सुना और उन्हें बेहतर करने की सलाह दी। वहीं उन तमाम बच्चों में श्रेष्ठ बच्चों को पुरस्कार के लिए घोषित किया। इनमें निखिल कुशवाहा प्रथम, आस्था त्रिवेदी को द्वितीय तथा कृषिका तिवारी को तृतीय स्थान से सम्मानित किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed