{"_id":"5ff891928ebc3e333a554792","slug":"people-shiver-with-cold-wave-burns-again-hardoi-news-knp604761864","type":"story","status":"publish","title_hn":"शीत लहर से कंपकंपाएं लोग, फिर जले अलाव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शीत लहर से कंपकंपाएं लोग, फिर जले अलाव
विज्ञापन
फोटो-1-सिनेमा चौराहे के निकट सर्दी में दुकान के बाहर आग तापते दुकानदार। संवाद
- फोटो : HARDOI
हरदोई। गुरुवार रात से शुरू हुई शीत लहर ने सभी को एक बार फिर से कंपकंपाने पर विवश कर दिया तो वहीं सर्दी से बचने के लिए दोबारा अलाव जल उठे। मौसम वैज्ञानिकों ने भी शनिवार को बदली के साथ बूंदाबांदी की भी संभावनाएं जताई हैं।
पिछले कई दिनों से बढ़ी सर्दी ने लोगों को गर्म कपड़े पहनने को विवश कर रखा था। लेकिन, बुधवार और गुरुवार को मौसम गर्म हुआ। इससे लोग सामान्य मौसम का लुत्फ लेते देखे गए।
गुरुवार देर शाम से चली ठंडी हवाओं की वजह से चौराहों पर बुझ से गए अलाव फिर से जल उठे। ऐसा ही हाल शुक्रवार की सुबह भी देखने को मिला। सुबह नौ बजे तक तो कोहरा ही छाया रहा। उसके बाद बदली भी आ गई, जिससे दोपहर तक सूरज ठीक से नहीं खिल पाया और सर्दी का प्रकोप जारी रहा।
विज्ञापन
मौसम वैज्ञानिक रमेश चंद्र वर्मा ने बताया कि शुक्रवार को तापमान अधिकतम 22 डिग्री और न्यूनतम 13 डिग्री रिकार्ड किया गया। अधिकतम तापमान गुरुवार की अपेक्षा तीन डिग्री तक कम रहा। उन्होंने संभावना व्यक्त की कि जल्द ही बदली के साथ बारिश भी होगी।