{"_id":"d8c344d8eb908dcc5ff46c5f7cd2c8d9","slug":"people-forced-to-walk-the-streets-with-potholes-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गड्ढेयुक्त सड़कों पर चलने को विवश लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गड्ढेयुक्त सड़कों पर चलने को विवश लोग
ब्यूरो/अमर उजाला, हरदोई
Updated Tue, 17 Feb 2015 12:31 AM IST
विज्ञापन
हरदोई-सीतापुर मार्ग स्थित प्रतापनगर चौराहा से गोमती
विज्ञापन
पुल तक सड़क बदतर स्थिति में है, जिससे राहगीरों को आवागमन में दिक्कतों
का सामना करना पड़ता है। सब कुछ जानने के बावजूद जनप्रतिनिधि मुंह मोडे़
हुए हैं।
हरदोई से प्रताप नगर चौराहा होते हुए सीतापुर के बीच की दूरी 72 किमी है। इसमें प्रतापनगर चौराहे से गोमती पुल तक की सड़क खराब स्थिति में है। कदम कदम पर बने गड्ढे रोड़ा बने हुए हैं।
यह हालत तब है जब इस मार्ग से सैकड़ों की संख्या में प्रतिदिन छोटे बड़े वाहनों का आना जाना लगा रहता है, वहीं क्षेत्र की जनता भी बाजार आदि को इसी सड़क का प्रयोग करती है, पर सड़क में बने यह गड्ढे लोगों के लिए खतरे से कम नहीं बने हैं।
कभी कभार ऊबड़खाबड़ सड़क के चलते वाहन पलट जाते हैं, पर जिम्मेदार आंख मूंदे हुए हैं। इधर, नयागांव से झरोइयां तक संपर्क मार्ग भी ठीक हालत में नहीं है। मोटर मालिकों का कहना है कि सड़क की हालत ठीक न होने से आये दिन उनकी गाड़ियों में टूट फू ट होती रहती है।
कई मोटर मालिकों ने तो अपनी गाड़ियां इस सड़क पर चलवानी तक बंद कर दी। इस समस्या के बाबत विभाग का कहना है कि बजट नहीं है, शासन स्तर से बजट मिलने पर खराब सड़क को दुरुस्त कराया जाएगा।
जाकिर हुसैन मंसूरी, सतीश त्रिपाठी, अरविंद शुक्ला, निर्मल सिंह, प्रवीण पांडे, ओंकार सिंह, उमेश श्रीवास्तव, वशीर अंसारी, संजय द्विवेदी आदि ने डीएम से फौरन सड़क दुरुस्त कराने की मांग की है।