फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Patients buying medicines from outside on the claim of being in the store

Hardoi News: स्टोर में दवा का दावा पर बाहर से खरीद रहे मरीज

Wed, 01 Nov 2023 12:55 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 01 Nov 2023 12:55 AM IST
विज्ञापन
Patients buying medicines from outside on the claim of being in the store
हरदोई। स्वास्थ्य विभाग का दावा है कि स्टोर में सभी दवाएं उपलब्ध हैं। फिर भी, रोगियों को चिकित्सक बाहर से दवा खरीदने के लिए पर्ची थमा रहे हैं। कई रोगियों को डॉक्टर 14 सौ रुपये तक की दवाएं बाहर से लिख रहे हैं। कुछ रोगी व तीमारदार बाजार की दवाओं की कीमतें ज्यादा देख बिना खरीदे ही लौट जाते हैं।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग की ओर से सरकारी चिकित्सालयों में रोगियों को सलाह के साथ ही दवाएं देने का दावा तो हो रहा है लेकिन यहां के 100 बेड चिकित्सालय आने वाले मरीजों को यह सुविधा मिलती नहीं दिख रही। ब्लॉक सुरसा के लालपालपुर गांव निवासी करुणा शंकर प्रजापति लंबी बीमारी से पीड़ित हैं। बात शुक्रवार की है, लखनऊ रोड पर नयागांव मुबारकपुर स्थित 100 बेड संयुक्त चिकित्सालय में फिजिशियन को दिखाने आए। डॉक्टर ने परामर्श देने के साथ ही एक पर्ची थमा दी और बाजार से दवाएं खरीदने की सलाह दी। करुणा शंकर ने बताया कि मेडिकल स्टोर पर चिकित्सक की ओर से लिखी गईं दवाओं का मूल्य 1400 रुपये था। उनके पास इतने रुपये नहीं थे, इस पर वह मायूस होकर घर चले गए। ऐसे ही अन्य रोगियों को भी बाजार की दवाएं लिखी जा रहीं हैं और उनकी कीमत इससे भी ज्यादा होती है।
विज्ञापन






कहीं कमीशन का खेल तो नहीं

लोगों में चर्चा है कि बाजार की दवाओं को लिखने के पीछे डॉक्टर के कमीशन का खेल है। मेडिकल स्टोर पर प्रिंट रेट पर मरीजों को दवाएं दी जाती हैं। इनमें कई दवाओं के प्रिंट मूल्य और लागत मूल्य में बड़ा अंतर होता है। इसी लाभांश से डॉक्टर को कमीशन पहुंचाया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन





अस्पताल में सभी दवाएं उपलब्ध हैं। बाहर से दवाएं लिखे जाने की अभी तक शिकायत प्राप्त नहीं हुई है। शिकायत प्राप्त होती है और जांच में सही पाई जाती है तो संबंधित के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी।

- डॉ. मनोज श्रीवास्तव, सीएमएस 100 बेड संयुक्त चिकित्सालय
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed