फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Participants in the protest will not refuse collector

धरने में शामिल नहीं होंगे सफाई कर्मी

Wed, 15 Jun 2016 11:54 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/हरदोई
अमर उजाला ब्यूरो/हरदोई Updated Wed, 15 Jun 2016 11:54 PM IST
विज्ञापन
Participants in the protest will not refuse collector
बैठक - फोटो : अमर उजाला

हरदोई। पंचायती राज विभाग चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी (सफाईकर्मी) संघ की बैठक बुधवार को जिला अस्पताल परिसर स्थित संघ के कार्यालय पर हुई। सफाई कर्मियों ने पंचायत राज सेवा परिषद के 17 जून को होने वाले धरने में शामिल न होने की बात कही। एडीओ पंचायत पर सफाई कर्मियों का उत्पीड़न करने का भी आरोप लगाया। सफाई कर्मियों ने एडीओ पंचायतों की जांच कराने और कार्रवाई की मांग की।

विज्ञापन


संघ के संरक्षक राजकुमार कपिल ने कहा कि जिन एडीओ पंचायत ने सफाई कर्मियों को अपमानित किया है उनकी निंदा की जाती है। उनके विरुद्ध  कार्रर्वाई के लिए शासन स्तर तक बात पहुंचाई जाएगी। संघ अध्यक्ष अमित कुमार ने कहा कि पंचायत राज सेवा परिषद का 10 जून को धरना प्रदर्शन हुआ। जिसमें तमाम सफाई कर्मी शामिल हुए लेकिन सफाई कर्मियों की एक भी मांग नहीं रखी गई। कहा कि सफाई कर्मियों का अब पंचायती राज सेवा परिषद से कोई सरोकार नहीं है।
विज्ञापन


सफाई कर्मियों ने उत्पीड़न करने वाले एडीओ पंचायत पर जांच करवाकर कार्रवाई करने, 17 को लखनऊ में होने वाले धरने में जाने के लिए बाध्य न करने सहित अन्य मांगों के निस्तारण की मांग की। बैठक में सर्वेश कुमार, उमेश कुमार वर्मा, राजीव यादव, अशोक, अवनीश कुशवाहा, अनीश अहमद, विमलेश कुमार, संजय चेतरात, पुनीत व किशन कुमार आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed