{"_id":"6ac689595088683e5d028f99","slug":"outsider-leaders-activity-in-sandila-targeted-at-the-grand-conference-hardoi-news-c-213-1-sknp1042-158029-2026-10-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hardoi News: बाहरी नेताओं की संडीला में सक्रियता पर महासम्मेलन में साधा गया निशाना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hardoi News: बाहरी नेताओं की संडीला में सक्रियता पर महासम्मेलन में साधा गया निशाना
विज्ञापन
फोटो-42-महासम्मेलन में बोलते कर्नल आदित्य प्रताप सिंह। संवाद
भरावन। बीवीएम इंटर कॉलेज भरावन के मैदान में बुधवार को किसान संवाद महासम्मेलन का आयोजन किया गया। महासम्मेलन में किसानों के मुद्दों पर तो कम ही बात हुई, लेकिन आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर जमकर निशाने साधे गए। खास बात यह रही कि सत्ताधारी दल से टिकट की चाहत रखने वाले कई दावेदार एक ही मंच पर नजर आए। इससे इतर इन सभी ने बाहरी नेताओं की विधानसभा क्षेत्र में सक्रियता पर तीखा हमला बोला।
भाजपा नेता कर्नल आदित्य प्रताप सिंह की ओर से आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष और सांसद अशोक रावत को मौजूद रहना था। पार्टी के रायबरेली में आयोजित कार्यक्रम में व्यस्तता के कारण वे नहीं पहुंचे। कर्नल आदित्य ने कार्यक्रम में मौजूद लोगों से कहा कि सिर्फ चुनाव के समय सक्रिय होेने से क्षेत्र का विकास नहीं होता। ऐसे नेता का चयन करना चाहिए जो दिन रात क्षेत्र में रहकर लोगों की समस्याएं सुने और उनका निस्तारण कराने की कोशिश करे।
उन्होंने यह भी कहा कि जातिधर्म से ऊपर उठकर नेतृ़त्व चुनना होगा। सांसद अशोक रावत का उल्लेख करते हुए उन्होंने कहाकि विकास कार्याें में सांसद हर वर्ग को साथ में लेकर चलते हैं। वरिष्ठ समाजसेवी राजेश अवस्थी ने युवाओं से राजनीति में आगे आने की अपील की। कहा कि भेदभाव की राजनीति से समाज को बांटने वालों से सावधान रहने की जरूरत है। भाजपा नेता पंकज शुक्ला नेकहा कि किसान देश का अन्नदाता है और उनकी समस्याओं का समाधान प्राथमिकता में होना चाहिए। कृषि वैज्ञानिक रवि गोपाल सिंह ने किसानों को उन्नत बीज, संतुलित खाद इस्तेमाल करने के लिए प्रेरित किया। महासम्मेलन में संडीला के पूर्व ब्लाक प्रमुख वीरेंद्र सिंह, विष्णु चौहान, जीतू पांडेय, सरल द्विवेदी, मिलन मिश्रा, विकास पांडेय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
सांसद प्रतिनिधि ने दिखाए तेवर, बोले महासम्मेलन में लोगों को आने से रोका गया
सांसद अशोक रावत के प्रतिनिधि नरेंद्र वाजपेयी ने महासम्मेलन में तल्ख तेवर दिखाए। उन्होंने कहा कि कर्नल आदित्य प्रताप सिंह की ओर से आयोजित इस महासम्मेलन में लोगों को आने से रोका गया। आरोप लगाया कि परिवहन निगम के एक अधिकारी के माध्यम से यहां आने वाले वाहनों को रुकवाने का प्रयास किया गया।