फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Only politics heated up in the stone pelting on SDM... everything else cooled down

Hardoi News: एसडीएम पर पथराव में सिर्फ राजनीति गर्म... बाकी सब ठंडा

Tue, 09 Jun 2026 11:28 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 09 Jun 2026 11:28 PM IST
विज्ञापन
Only politics heated up in the stone pelting on SDM... everything else cooled down
हरदोई। शाहाबाद कोतवाली क्षेत्र के परियल में सोमवार शाम ग्रामीणों के पथराव और हमले में घायल एसडीएम सुशील मिश्रा का मामला पूरी तरह ठंडा पड़ गया है। पूरे मामले में न तो कोई प्राथमिकी दर्ज हुई और न ही गांव में अधूरे काम पर पूरा भुगतान लिए जाने के मामले में कोई कार्रवाई हुई है। कुल मिलाकर सब कुछ ठंडा पड़ गया है अगर गर्म है तो सिर्फ राजनीति और इसके पीछे चर्चाओं का दौर।
विज्ञापन

शाहाबाद के एसडीएम सुशील कुमार मिश्रा 11 जून को होने वाले मॉकड्रिल के मद्देनजर बाढ़ से निपटने की तैयारियों का जायजा लेने सोमवार शाम परियल गांव गए थे। यहां लगे धर्मकांटे पर उन्होंने खनन संबंधी कागज देखे थे। कागज दुरुस्त मिलने पर उन्होंने अन्नपूर्णा भवन और आरआरसी भी देखा था। इन दोनों को लेकर पूछताछ के दौरान जिला पंचायत सदस्य लालाराम राजपूत के पुत्र उदयवीर राजपूत ने एसडीएम को अभद्र भाषा में जवाब दे दिया था। इसके बाद यहां हुए विवाद में ग्रामीणों ने एसडीएम पर हमला कर दिया था। पथराव में एसडीएम का सिर फट गया था और उनके पांच टांके लगे थे।
विज्ञापन

एसडीएम पर हमले के बाद गांव में पुलिस ने डेरा डाल दिया था। हर कोई उम्मीद कर रहा था कि हमलावरों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। बावजूद इसके पूरे मामले में मंगलवार रात तक कोई प्राथमिकी दर्ज नहीं हुई है। घटना क्रम को लेकर राजनीतिक माहौल बेहद गर्म है। दरअसल भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष सौरभ मिश्रा सोशल मीडिया पर लालाराम राजपूत के पक्ष में मजबूती से उतर आए और इसके बाद पूरी भाजपा उनके साथ लामबंद हो गई। मामला एसडीएम पर पथराव का था तो सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव और बसपा प्रमुख मायावती ने भी इसे लेकर सवाल उठाए। सवालों के बीच राजनीति गरमा गई, मगर पूरी घटना ठंडी पड़ गई।
विज्ञापन
विज्ञापन




भाजपा राज में उत्तर प्रदेश में हर तरफ टकराहट है। भाजपा ने अपनी भ्रष्ट पक्षपाती और नफरती राजनीति से समाज को हिंसक बना दिया है, जिससे प्रशासनिक अधिकारी तक निशाने पर हैं। सपा मुखिया अखिलेश यादव ने यह टिप्पणी सोशल मीडिया पर की है।




यूपी की राजधानी लखनऊ के पड़ोसी जिला हरदोई में एक सरकारी अधिकारी शाहाबाद के एसडीएम श्री सुशील मिश्रा पर सरकारी निरीक्षण के दौरान दबंगों द्वारा ईंट व पत्थर आदि से किया गया जान लेवा हमला दुर्भाग्यपूर्ण है। यह अति चिंताजनक है ऐसी घटनाओं की रोकथाम जरूरी है, ताकि सरकारी कार्याें में कथित भ्रष्टाचार के साथ साथ प्रदेश को अराजक तत्वों से बचाया जा सके। सरकार व्यापक जनहित के मद्देनजर इस ओर जरूर समुचित ध्यान दें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed