फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   One thousand people waited for six hours for electricity to come back

Hardoi News: एक हजार लोगों ने छह घंटे किया बिजली आने का इंतजार

Wed, 03 Apr 2024 11:58 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई
संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई Updated Wed, 03 Apr 2024 11:58 PM IST
विज्ञापन
One thousand people waited for six hours for electricity to come back
हरदोई। शहर में बिजली विभाग की ओर से लाइन बदलने व मरम्मत का कार्य कराया जाता है। इससे बिना सूचना के बिजली आपूर्ति बंद कर दी जाती है। बुधवार को सिनेमा रोड फीडर से जुड़े अशराफ टोला की छह घंटे तक बिजली बाधित रही। ऐसे में तकरीबन एक हजार की आबादी छह घंटे तक बिजली आने का इंतजार करते रहे।
विज्ञापन

शहर में इन दिनों रिवैंप, बिजनेस प्लान और विधायक निधि से बिजली लाइन को सही कराने और जर्जर लाइन को बदलने का कार्य किया जा रहा है। लेकिन, इसकी सूचना भी उपभोक्ताओं को एक दिन पूर्व नहीं दी जाती है। इससे उपभोक्ताओं को प्रतिदिन अघोषित बिजली कटौती का दंश झेलना पड़ रहा है।
विज्ञापन

बुधवार को भी शहर के सिटी विद्युत उपकेंद्र के सिनेमा रोड फीडर से जुड़े अशराफ टोला में बिजली लाइन का केबल बदलने का कार्य शुरू कर दिया गया। इससे दोपहर 12 बजे बिजली गुल हो गई, जो शाम छह बजे तक बंद रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

भीषण गर्मी में लोग बिजली न आने से पानी के लिए भी तरस गए। अवर अभियंता आलोक रावत ने बताया कि लाइन बदलने का कार्य किया जा रहा था। इस कारण शटडाउन था। कार्य पूरा होने पर आपूर्ति शुरू करा दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed