फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   One arrested , including a large quantity of beef

भारी मात्रा में गोमांस समेत एक गिरफ्तार

Sun, 28 Jun 2015 12:03 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हरदोई
ब्यूरो/अमर उजाला, हरदोई Updated Sun, 28 Jun 2015 12:03 AM IST
विज्ञापन
One arrested , including a large quantity of beef

पुलिस ने नगर के मोहल्ला शेख सराय के एक घर से छापा

विज्ञापन
मारकर भारी मात्रा में गोमांस, खालें व गड़ासा सहित दो जिंदा गौवंशों समेत एक को दबोच लिया। इस दौरान मौका पाकर छह आरोपी फरार हो गए। मौके पर पहुंचे सीओ जितेंद्र गिरि ने आरोपियों पर रासुका लगाने के निर्देश दिए हैं।

मिली जानकारी के अनुसार, शनिवार की सुबह थानाध्यक्ष संजय यादव को सूचना मिली कि शेखसराय मोहल्ला निवासी शफी अहमद के घर पर गौवंश को काटकर उसके मांस की आपूर्ति पड़ोसी जनपदों में करने की तैयारी है। सूचना पर थानाध्यक्ष ने दारोगा रमेश चंद्र त्रिपाठी को भारी फ ोर्स के साथ मौैके पर भेजा।

पुलिस के आने की भनक लगने पर मकान मालिक शफी अहमद, इश्तिहाक, बबलू, मुन्ना, राजा, शानू दीवार फांदकर फरार हो गए। वहीं लतीफ पुत्र बुल्ला को पुलिस ने दबोच लिया। उसके पास से 42 ग्राम स्मैक भी बरामद हुई। शफी अहमद के घर से पुलिस ने दो क्विंटल गोमांस, छुरी, कांटा-बांट, तराजू, गौवंश की खाल आदि बरामद की।

लतीफ की निशानदेही पर राजा के घर में बंधे दो बछड़े जो काटे जाने की तैयारी में थे बरामद कर लिए। पुलिस ने उन्हेें कब्जे में लेकर ग्रामीणों की सुपुर्दगी में दे दिया। पुलिस को इस कार्रवाई के दौरान महिलाओं के विरोध को भी झेलना पड़ा। इससे अफरातफरी मच गई।

सूचना पाकर मौके पर पहुंचे सीओ जितेंद्र गिरी के समक्ष थाना प्रांगण पर भाजपा व अभाविप के दर्जनों लोगों ने आरोपियों पर कड़ी कार्रवाई करने की मांग की। पूछताछ में  लतीफ ने बताया कि वह काफी लंबे अरसे से इस धंधे में लिप्त है।

उधर मांस के परीक्षण में पशु चिकित्साधिकारी डाक्टर धर्मेंद्र सिंह ने बताया कि बरामद मांस व खाल गोवंशों की है। बीमार पशुओं का मांस खाने से कई गंभीर बीमारियां हो सकती हैं। एसओ संजय यादव ने बताया कि शानू पिछले मुकदमे में भी वांछित है। शीघ्र ही सभी आरोपियाें को गिरफ्तार किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed