फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   On the fifth day of the bail of the accused of kidnapping a teenager, a teenager committed suicide by hanging herself

Hardoi News: बहलाकर ले जाने के आरोपी की जमानत के पांचवें दिन किशोरी ने फंदा लगाकर की खुदकुशी

Sun, 14 Sep 2025 10:54 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 14 Sep 2025 10:54 PM IST
विज्ञापन
On the fifth day of the bail of the accused of kidnapping a teenager, a teenager committed suicide by hanging herself
हरदोई। शहर कोतवाली क्षेत्र के शहर से सटे एक गांव में किशोरी ने रविवार सुबह रस्सी से फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली।
विज्ञापन

घटना के समय किशोरी घर में अकेली थी। बीती दो जून को राधानगर निवासी युवक किशोरी को बहलाकर साथ ले गया था। 14 जून को आरोपी को जेल भेजा गया था। पांच दिन पहले ही वह जमानत पर छूटा है। खुदकुशी के मामले को पूर्व में हुई घटना से जोड़कर देखा जा रहा है लेकिन परिजन इस पर चुप्पी साधे हैं।
एक गांव निवासी व्यक्ति ने बताया कि रविवार सुबह वह खेत गया था। उसकी पत्नी कंडे पाथने के लिए गई थी। घर में उसकी बेटी (16) अकेली थी। जब मां वापस घर पहुंची तो बेटी का शव कमरे में रस्सी के फंदे से लटका मिला। जानकारी पर पिता, अन्य परिजन और ग्रामीण भी मौके पर पहुंच गए। जानकारी पर पहुंची पुलिस ने भी घटना को लेकर पूछताछ की। मृतका के पिता ने बताया कि राधानगर निवासी अंकित जोशी उसकी बेटी को दो जून को बहलाकर साथ ले गया था।
विज्ञापन

इसकी रिपोर्ट शहर कोतवाली में दर्ज कराई थी। 14 जून को पुलिस ने बेटी को खोज लिया था और अंकित को गिरफ्तार कर लिया था। इसके बाद पुलिस ने अंकित को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया था। पांच दिन पहले अंकित जमानत पर जेल से बाहर आया। सीओ सिटी अंकित मिश्रा ने बताया कि किशोरी के परिजन फिलहाल कोई आरोप नहीं लगा रहे हैं। पूर्व में हुई घटना से जोड़कर खुदकुशी के मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इनसेट
न्यायालय में दिया था शादी कर लेने का बयान
विश्वस्त सूत्र बताते हैं कि किशोरी के बयान न्यायालय में पुरानी घटना के बाद कराए गए थे। इसमें उसने अंकित के साथ जाने की बात कही थी। साथ ही यह भी कहा था कि अंकित से शादी कर ली है। दुष्कर्म जैसा कोई आरोप बयान में नहीं लगाया था। इसी आधार पर पुलिस ने मामले में चार्जशीट दाखिल की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed