{"_id":"571bb95d4f1c1b2e228b49c7","slug":"old-pension-restored-arose-to-demand","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुरानी पेंशन बहाल करने की उठी मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुरानी पेंशन बहाल करने की उठी मांग
अमर उजाला ब्यूरो/हरदोई
Updated Sat, 23 Apr 2016 11:35 PM IST
विज्ञापन
धरना देते टीचर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरदोई। माध्यमिक शिक्षक संघ के केंद्रीय नेतृत्व के आह्वान पर शिक्षकों ने शनिवार को धरना देकर पुरानी पेंशन की बहाली की मांग करते हुए शिक्षा का बाजारीकरण बंद करने की मांग की।
विज्ञापन
जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय परिसर में धरना देने के बाद टीचरों ने डीआईओएस को ज्ञापन सौंपा। कहा कि शिक्षा सत्र परिवर्तन, सेवा शर्तों के अंतर्गत उपलब्ध सुविधाएं देने के साथ विद्यालयों को नकल विहीन बनाया जाए। मूल्यांकन एवं बोर्ड परीक्षा के देयकों का भुगतान किया जाए। पुरानी पेंशन बहाल करने के साथ ही शिक्षा का बाजारीकरण बंद हो।
विज्ञापन
संघ के उमाशंकर श्रीवास्तव ने शिक्षकों की एकजुटता पर बल दिया। कार्यक्रम का संचालन संघ के जिला मंत्री किशन चौरसिया ने किया। इस मौके पर सुबोध तिवारी, विवेक श्रीवास्तव, अरुण मिश्रा, राजवीर सिंह, अजय प्रताप ने भी विचार व्यक्त किए। जिलाध्यक्ष राजीव मिश्रा ने आभार जताया। उपाध्यक्ष शशि कन्नोजिया, आरती वर्मा, रश्मि गुप्ता, सदगुरु पटेल, शिप्रा, अरुण कुमार, उमेश कुमार, रहे ।
विज्ञापन