{"_id":"627e99447040504c357f9e2e","slug":"od-person-fell-from-train-and-died-hardoi-news-knp6966098111","type":"story","status":"publish","title_hn":"वृद्ध की ट्रेन से गिरकर मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वृद्ध की ट्रेन से गिरकर मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरियावां। भतीजी की शादी में शामिल होकर लौट रहे वृद्ध की खेरिया स्टेशन पर ट्रेन से गिरकर मौत हो गई।
थाना क्षेत्र के गांव मोहनपुरवा निवासी अजय पाल (65) पूर्व प्रधान थे। उनके भाई महिपाल लखनऊ मेडिकल कॉलेज में डॉक्टर हैं। उनकी पुत्री की शादी में शामिल होने अजय लखनऊ गए थे।
गुरुवार देर रात वह लखनऊ से परिवार के साथ ट्रेन से लौट रहे थे। हरदोई स्टेशन पर ट्रेन नहीं रुकी। खेरिया स्टेशन के पास ट्रेन के धीमा होने पर वह उतरने लगे तो उनका पैर ट्रेन के गेट में फंस गया।
वह ट्रेन से गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। परिजनों की सूचना पर पहुंची जीआरपी ने उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया। वहां कुछ देर में उन्होंने दम तोड़ दिया। मृतक के परिवार में पत्नी और एक बेटा है। शुक्रवार को पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया।