फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Now criminals don't even want to go to jail: Pankaj Singh

अब जेल भी नहीं जाना चाहते अपराधी : पंकज सिंह

Wed, 17 Apr 2024 12:55 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई
संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई Updated Wed, 17 Apr 2024 12:55 AM IST
विज्ञापन
Now criminals don't even want to go to jail: Pankaj Singh
हरदोई। सांडी विधानसभा क्षेत्र के बूथ अध्यक्षों के सम्मेलन में भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष और नोएडा से विधायक पंकज सिंह ने कहा कि अब अगर यूपी की सड़कों पर कोई अपराध करने की कोशिश करेगा तो अपराधी को यूपी में मिट्टी भी नसीब नहीं होगी।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बार-बार चेता रहे हैं कि यह बदला हुआ उत्तर प्रदेश है। उन्होंने कहा कि आज की स्थिति में अपराधी जेल जाने में भी डरते हैं। उनका इशारा मुख्तार अंसारी की तरफ था, लेकिन उन्होंने मुख्तार का नाम नहीं लिया।
विज्ञापन

सुरसा के दयानंद इंटर कॉलेज परिसर में आयोजित कार्यक्रम में पंकज सिंह ने कहा कि कुछ समय पहले तक अपराधी गले में तख्ती डालकर जेल भेज देने की गुहार लगाते थे। अभी पीछे कुछ ऐसी घटनाएं हुईं कि अब अपराधी जेल जाने से भी डरने लगे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि भाजपा और प्रधानमंत्री की बहुत सारी उपलब्धियां हैं। इन उपलब्धियाें के बीच में बड़ी उपलब्धि यह भी है कि जो लोग कभी मंदिर में जाने में संकोच करते थे। आज घूम-घूमकर चिल्ला चिल्लाकर यह बताने के लिए मजबूर हो गए हैं कि वह भी हिंदू हैं।
बोले कि वरना कुछ राजनीतिक लोग चादर चढ़ाने चले जाते थे, लेकिन राम के मंदिर में जाने से हिचकते थे। इलेक्टोरल बॉन्ड को लेकर राहुल गांधी के बयान पर पूछे गए सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि राहुल गांधी और नरेंद्र मोदी जमीन आसमान का अंतर है। नरेंद्र मोदी जो कहते हैं उसे कहकर दिखाते हैं।
सम्मेलन को जिलाध्यक्ष अजीत सिंह बब्बन, सांसद जय प्रकाश, विधायक प्रभाष कुमार, पूर्व जिलाध्यक्ष राजीव रंजन मिश्र और राम बहादुर सिंह, जिला पंचायत के पूर्व अध्यक्ष मुकेश अग्रवाल, हरदोई लोकसभा क्षेत्र के संयोजक प्रीतेश दीक्षित ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम का संचालन आजाद सिंह भदौरिया ने किया।

प्रदेश उपाध्यक्ष पंकज सिंह ने पूर्व जिलाध्यक्ष राजीव रंजन मिश्र और राम बहादुर सिंह के साथ पुराने संघर्षों के दिनों को भी याद किया। उन्होंने कहा कि इस विधानसभा क्षेत्र के साथ ही पूरे जिले में भी विपक्ष में रहने के दौरान भ्रमण किया है। इस दौरान उन्होंने अजीत सिंह बब्बन का भी जिक्र किया और कहा कि हम सब लोग संघर्ष के दौर के साथी हैं।



उधर, पंकज सिंह ने अपने संंबोधन के दौरान कहा कि मंच पर जिला पंचायत के पूर्व अध्यक्ष मुकेश अग्रवाल भी मौजूद हैं। इसी दौरान उन्होंने कहा कि मुझे बताया गया कि जिस क्षेत्र में जनसभा हो रही है उसी क्षेत्र से मुकेश अग्रवाल पांच बार से निर्विरोध जिला पंचायत के सदस्य निर्वाचित हो रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed