फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   notice,hardoi news,show,cause,assistant engineer

सहायक अभियंता लघु सिंचाई को कारण बताओ नोटिस

Mon, 24 May 2021 10:22 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 24 May 2021 10:22 PM IST
विज्ञापन
notice,hardoi news,show,cause,assistant engineer
हरदोई। लघु सिंचाई विभाग की ओर से बनाए गए चेकडैमों का काम अधूरा मिला। सोमवार को चेकडैमों के निरीक्षण के दौरान सीडीओ आकांक्षा राना ने आधा-अधूरा कार्य मिलने पर सीडीओ से नाराजगी जताई है और उन्होंने सहायक अभियंता लघु सिंचाई को कारण बताओ नोटिस जारी कर उनके खिलाफ कार्रवाई करने का आदेश दिया।
विज्ञापन

साथ ही कार्य प्रभारी/अवर अभियंता मंसूर असलम व राम अवध का वेतन अग्रिम आदेशों तक बाधित करने के आदेश दिए हैं। चेकडैमों का मनरेगा योजना के तहत कराया गया था।
विज्ञापन

सीडीओ ने बताया कि निरीक्षण के समय जमुही चेकडैम का कार्य अभी अधूरा है। अभी तक जल बहाव के मार्ग की मिट्टी नहीं हटाई गई है एवं दो माह से कार्य भी बंद है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस कार्य के प्रभारी अवर अभियंता, लघु सिंचाई विभाग मंसूर असलम हैं। इस कार्य पर लघु सिंचाई विभाग द्वारा स्वीकृत धनराशि के सापेक्ष श्रम सामग्री का भुगतान नहीं किया गया है।
सहायक अभियंता लघु सिंचाई मौके पर पूरी वर्क फाइल भी नहीं दिखा सके। इसी प्रकार कोडरा सरैया चेकडैम का कार्य पूरा है, परंतु कच्चे बंधे निर्माण का कार्य अधूरा मिला है।
इस कार्य पर भी लघु सिंचाई विभाग द्वारा स्वीकृत धनराशि के सापेक्ष श्रम सामग्री का भुगतान नहीं किया गया है। सहायक अभियंता लघु सिंचाई मौके पर पूरी वर्क फाइल भी नही दिखा सके।
मुख्य विकास अधिकारी द्वारा नाराजगी व्यक्त करते हुए स्वीकृत धनराशि के सापेक्ष श्रमिकों को भुगतान न करने तथा एमबी (मेजरमेंट बुक) पूर्ण न करने एवं मनरेगा सेल को द्वितीय किस्त की मांग न भेजने के लिए सहायक अभियंता लघु सिंचाई को कारण बताओ नोटिस जारी कर उनके खिलाफ कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।
उन्होंने मंसूर असलम, कार्य प्रभारी/अवर अभियंता, लघु सिंचाई, जमुही चेकडैम व राम अवध, कार्य प्रभारी/अवर अभियंता, लघु सिंचाई विभाग का वेतन अग्रिम आदेशों तक बाधित कर दिया। साथ ही जमुही नाला को बरसात के पहले हर हाल में पूरा कराने के निर्देश दिए हैं।
कुछ इस तरह से स्वीकृत व जारी की गई राशि
हरदोई। मनरेगा के तहत लघु सिंचाई विभाग को वित्तीय वर्ष 2020-21 जमुही चेकडैम के निर्माण के लिए श्रमांश 4.91 लाख रुपए एवं सामग्री पर 22.24 लाख कुल धनराशि 27.15 लाख रुपए की स्वीकृति प्रदान की गयी थी।

प्रथम किश्त के रूप श्रमांश 1.96 लाख रुपए एवं सामग्री पर 8.90 लाख रुपए कुल 10.86 लाख रुपए अवमुक्त किये गये थे। इसी प्रकार कोडरा सरैया चेकडैम के लिए मनरेगा के तहत लघु सिंचाई विभाग को वित्तीय वर्ष 2020-21 जमुही चेकडैम के निर्माण के लिए श्रमांश 7.28 लाख एवं सामग्री पर 25.66 लाख कुल धनराशि 32.94 लाख रुपए की स्वीकृति प्रदान की गयी थी।
प्रथम किश्त के रूप श्रमांश 2.60 लाख रुपए एवं सामग्री पर 10.20 लाख रुपए कुल 12.80 लाख रुपए अवमुक्त किये गये थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed