{"_id":"66521c322a610c941a01d9cc","slug":"no-space-left-for-passengers-to-sit-on-platform-hardoi-news-c-213-1-hra1002-114947-2024-05-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hardoi News: प्लेटफार्म पर यात्रियों के बैठने की नहीं बची जगह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hardoi News: प्लेटफार्म पर यात्रियों के बैठने की नहीं बची जगह
विज्ञापन
हरदोई। स्थानीय स्टेशन पर यात्रियों के लिए प्लेटफार्म पर बैठने की जगह नहीं बची हैं। इससे यात्रियों को समस्या हो रही है। प्लेटफार्म नंबर एक पर इमारत के टूटने के कारण ट्रेन आने पर यात्रियों को चढ़ने-उतरने तक के लिए भी स्थान नहीं बचता है। इससे यात्री परेशान हैं।
स्थानीय रेलवे स्टेशन को अमृत योजना में शामिल किया गया है। स्टेशन से प्रतिदिन 33 जोड़ी ट्रेनों का आवागमन होता है। स्थानीय स्टेशन से प्रतिदिन 10 से 12 हजार यात्री यात्रा करते हैं। अमृत योजना में शामिल होने के बाद रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर एक पर बनी पुरानी इमारत को तोड़ने का कार्य किया जा रहा है। इसके लिए प्लेटफार्म बेरिकेडिंग की गई है। प्लेटफार्म नंबर एक पर पुरानी इमारत के पास सिर्फ एक व्यक्ति के लिए ही स्थान बचता है। प्लेटफार्म नंबर एक से अप लाइन की गाड़ियोंं को गुजारा जाता है। इससे प्लेटफार्म नंबर एक पर यात्रियों के लिए बैठने तक की जगह नहीं बची है।
यात्रियों को पेड़ के नीचे या खुले आसमान के नीचे ट्रेन का इंतजार करना पड़ रहा है। इसके अलावा प्लेटफार्म नंबर दो व तीन का निर्माण कार्य छह माह पूर्व शुरू किया गया था, जो अभी तक पूरा नहीं हो सका है। इससे दोनों प्लेटफार्म बंद हैं। डाउन लाइन की ट्रेनों को प्लेटफार्म नंबर पांच से गुजारा जाता है। वहां पर भी यात्रियों के लिए पर्याप्त व्यवस्था नहीं है। इससे यात्रियों को समस्या हो रही है।
विज्ञापन
हरदोई। स्थानीय रेलवे स्टेशन पर यात्रियों को शीतल जल के लिए वाटर कूलर लगाए गए थे, जिससे यात्रियों को शीतल जल मिल जाता था, मगर वह फिर खराब हो गए हैं। कई दिनों से वाटर कूलर खराब होने के कारण यात्रियों को शीतल जल नहीं मिल पा रहा है, जिससे यात्रियों को खरीद कर पानी पीना पड़ रहा है।
वाटर कूलर सही कराने की कार्रवाई चल रही है। जल्द ही सही हो जाएगा। निर्माण कार्य की समीक्षा की जाएगी। प्रयास किया जा रहा है कि यात्रियों को स्थानीय स्टेशन पर बेहतर सुविधाएं मिल सकें। -आदित्य गुप्ता, वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक