{"_id":"6ac68883bc98093e310fafa4","slug":"nfsa-cardholders-to-get-free-food-grains-starting-the-10th-hardoi-news-c-213-1-hra1001-158009-2026-10-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hardoi News: एनएफएसए में कार्डधारकों को 10 से मिलेगा निशुल्क अनाज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hardoi News: एनएफएसए में कार्डधारकों को 10 से मिलेगा निशुल्क अनाज
विज्ञापन
हरदोई। राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम (एनएफएसए) में पात्र गृहस्थी और अंत्योदय अन्न योजना के कार्डधारकों को 10 अक्तूबर से निशुल्क अनाज का वितरण होगा।
जिला पूर्ति अधिकारी दिलीप गुप्ता ने बताया कि अक्तूबर माह के सापेक्ष राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम में अंत्योदय अन्न योजना और पात्र गृहस्थी कार्डधारकों के अनाज का आवंटन कोटेदारों को प्राप्त करा दिया गया है। अनाज का वितरण 10 से 25 अक्तूबर तक ई-पॉस वेइंग मशीन के माध्यम से किया जाएगा। अंत्याेदय अन्न योजना में कार्डधारक परिवार को 14 किलोग्राम गेहूं और 21 किलोग्राम चावल निशुल्क दिए जाएंगे।
वहीं पात्र गृहस्थी कार्डधारक परिवारों को प्रति यूनिट दो किलोग्राम गेहूं और तीन किलोग्राम चावल दिए जाएंगे। बताया कि बेनीगंज, कुरसठ और संडीला नगर क्षेत्र में पात्र गृहस्थी कार्डधारक परिवारों को प्रति यूनिट दो-दो किलोग्राम गेहूं व चावल के साथ एक किलोग्राम मक्का दी जाएगी। बताया कि 25 अक्तूबर को मोबाइल ओटीपी प्रमाणीकरण से अनाज दिया जाएगा।