फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Nephew murdered uncle by slitting his throat with a shovel

Hardoi News: भतीजे ने ताऊ की फावड़े से गला काटकर की हत्या

Thu, 12 Oct 2023 11:16 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 12 Oct 2023 11:16 PM IST
विज्ञापन
Nephew murdered uncle by slitting his throat with a shovel
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

भरावन (हरदोई)। अतरौली थाना क्षेत्र के लालपुर मजरा घेरवा गांव में बुधवार की रात भतीजे ने फावड़ा से हमला कर ताऊ की गला काटकर हत्या कर दी। हत्या के कारणों में बताया गया कि ताऊ ने भतीजे को गालियां देने और बदतमीजी करने से मना किया था।

लालपुर मजरा घेरवा निवासी मीना ने बताया कि पिता उमाशंकर (55) बुधवार रात नौ बजे घर के बाहर चारपाई पर आराम कर रहे थे। उसी समय पिता का भतीजा मिथुन नशे में आया और गालियां देते हुए बदतमीजी करने लगा। इस पर पिता ने उसे डांट दिया था। इसके बाद मिथुन अपने घर चल गया और फावड़ा उठा लाया। आरोपी ने चारपाई पर ही पिता उमाशंकर के गले पर ताबड़तोड़ कई वार कर हत्या कर दी।
विज्ञापन

बताया कि हत्यारोपी मिथुन को पकड़ने का प्रयास किया तो, जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गया। मृतक उमाशंकर के तीन बेटे हैं। इसमें दीपू व बाबू बंगलौर में मजदूरी करते हैं। एक अन्य पुत्र प्रदीप का आठ माह पहले सड़क हादसे में घायल होने के कारण लखनऊ के एक निजी अस्पताल में भर्ती है। घर पर वह (मीना), मां ऊषा व भाभी संजू थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

बताया कि पिता उमाशंकर तीन भाई था जिनमें बातचीत हो जाती थी पर, महिलाओं में नहीं बनती है। घटना के समय गांव के लोग भी आ गए थे पर, किसी ने भी आरोपी को पकड़ने का साहस नहीं किया। एसपी केशव चंद गोस्वामी ने घटनास्थल का जायजा लिया। उन्होंने पुलिस अधिकारियों को कार्रवाई के निर्देश दिए। फोरेंसिक टीम ने भी नमूना लिए हैं। एएसपी नृपेंद्र कुमार, सीओ वंदना ने भी जायजा लिया।
प्रभारी निरीक्षक धीरज शुक्ला ने बताया कि आरोपी को बहेरिया से लोहरा घाट जाने वाले मार्ग पर शाम को गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपी की निशानदेही फावड़ा बरामद कर लिया गया है। वहीं गांव में भूमि विवाद को लेकर घटना होने की चर्चा है, हालांकि आरोपी ने भी पुलिस गिरफ्त में नशे में गाली-गलौज की बात ही स्वीकार की है।



------



आंखों के सामने उठ गया पिता का साया

उमाशंकर की पुत्री मीना ने जैसा बताया कि बुधवार रात करीब नौ बजे वह लोग घर पर ही थीं। इसी बीच चीख-पुकार सुनाई दी। दरवाजे पर आकर देखा तो, चचेरा भाई मिथुन उनके पिता पर बांका से ताबड़तोड़ हमला कर रहा था।



------



डेढ़ माह पहले घर आया है आरोपी

उमाशंकर की गला काटकर हत्या करने का आरोपी मिथुन भी बंगलौर में मजदूरी करता था। करीब डेढ़ माह पहले ही घर आया है।
-------------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed