फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Neither took coaching nor studied tuition, topped the district

Hardoi News: न कोचिंग ली न पढ़ा ट्यूशन, कर लिया जिला टॉप

Sun, 21 Apr 2024 02:03 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई
संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई Updated Sun, 21 Apr 2024 02:03 AM IST
विज्ञापन
Neither took coaching nor studied tuition, topped the district
मल्लावां (हरदोई)। यूपी बोर्ड की हाईस्कूल परीक्षा में जिले में टॉप करने वाले सुलभ पटेल इंजीनियर बनना चाहते हैं। जिले में पहला स्थान पाने के साथ ही यूपी की मेरिट में आठवां स्थान पाने की जानकारी पर परिजनों में खुशी की लहर दौड़ गई।
विज्ञापन

सुलभ बताते हैं कि उन्होंने पढ़ाई के दौरान न तो कोई कोचिंग ली और न ही ट्यूशन पढ़ा। मल्लावां पब्लिक इंटर कॉलेज के छात्र सुलभ पटेल को 97.17 फीसदी अंक मिले हैं। सुलभ बताते हैँ कि स्कूल में पढ़ाई के अलावा छह घंटे पूरे मनोयोग पढ़ाई की। पिता राजेश कुमार खेती करते हैं और मां अर्चना पटेल घर संभालती हैं।
विज्ञापन

परिवार में बड़ा भाई सौरभ पटेल है जो बीएससी एग्रीकल्चर का छात्र है। सुलभ बताते हैं कि गणित और कंप्यूटर में रुचि है। सुलभ ने बताया कि पढ़ाई के दौरान कभी-कभी यूट्यूब पर कुछ शिक्षा संबंधी वीडियो देखे हैं या फिर कभी कोई दुविधा होने पर सर्च इंजन का सहारा लिया है। फेसबुक और अन्य मंचों से दूरी ही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed