{"_id":"63cd70106d88c457a0236176","slug":"na-hardoi-news-c-12-1-52529-2023-01-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hardoi News: तेज रफ्तार बाइक खड़े ट्रक में पीछे से घुसी, दो की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hardoi News: तेज रफ्तार बाइक खड़े ट्रक में पीछे से घुसी, दो की मौत
विज्ञापन
फोटो03 सूरज गुप्ता- मृतक की फाइल फोटो
फोटो 04 गौतम- मृतक की फाइल फोटो
तेज रफ्तार बाइक खड़े ट्रक में घुसी, दो की मौत
- देर रात दोनों सीसीटीवी कैमरे सही करके घर आ रहे थे वापस
संवाद न्यूज एजेंसी
बिलग्राम (हरदोई)। कटरा-बिल्हौर हाईवे पर बिलग्राम थाना क्षेत्र के रोशन पुर गांव के पास सड़क किनारे खड़े ट्रक में पीछे से तेज रफ्तार बाइक सवार घुस गए। हादसे में बाइक सवार दोस्तों की मौके पर मौत हो गई। घटना की सूचना पाकर पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पीएम के लिए भेजा है।
शनिवार देर रात करीब 10:30 बजे बघौली थाना क्षेत्र के गोपार गांव निवासी आकाश (28) अपने साथी बघौली निवासी सूरज गुप्ता (30) के साथ बाइक से बिलग्राम घर जा रथा था। रास्ते में रोशनपुर गांव के पास सड़क के किनारे खड़े खराब ट्रक में पीछे से तेज रफ्तार बाइक सवार घुस गए। हादसे की जानकारी होते ही आसपास मौजूद लोग मौके पर पहुंचे। लोगों ने किसी तरह से दोनों को ट्रक के नीचे से बाहर निकाला।
इधर घटना की सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंच गई, लेकिन तब तक दोनों की मौत हो चुकी थी। दोनों साथी सीसीटीवी कैमरे ठीक करते थे। वह बिलग्राम कस्बे में कैमरे ठीक करके घर लौट रहे थे। बाइक सवार हेलमेट नहीं लगाए थे। उपनिरीक्षक विजेंद्र सिंह ने बताया दोनों युवकों के परिजनों को सूचना दी गई है। तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज कर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।