{"_id":"641b5bbd04c5f35dc3060ea4","slug":"murder-of-nephew-of-pradhan-and-advocate-hardoi-news-c-12-1-137832-2023-03-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hardoi News: अधिवक्ता व प्रधान के भतीजे की हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hardoi News: अधिवक्ता व प्रधान के भतीजे की हत्या
विज्ञापन
टोडरपुर (हरदोई)। टोंडरपुर ब्लॉक मुख्यालय से लौट रहे बाइक सवार अधिवक्ता और प्रधान के भतीजे व एक अन्य को बोलेरो सवार दबंगों ने रोक लिया। बांके और पेंचकस से हमला करने के बाद बोलेरो से कुचल कर उन्हें खाई में फेंक दिया गया। अधिवक्ता और प्रधान के भतीजे की मौत हो गई, जबकि तीसरे युवक की हालत गंभीर है।पुलिस इसे चुनावी रंजिश में वारदात होना बता रही है।
मझिला थाना के पारा गांव निवासी अधिवक्ता अमित शुक्ला (28) बुधवार को प्रधान नंदलाल कुशवाहा के भतीजे रमाकांत कुशवाहा (32) और उसी गांव के संतोष (30) के साथ सरकारी काम निपटाकर टोंडरपुर ब्लॉक मुख्यालय से लौट रहे थे। तीनों लोग बाइक पर थे। गौटिया गांव के पास सामने से आए बोलेरो सवार दबंगों ने उन्हें रोक लिया और गालीगलौज करने लगे।
उसके बाद उन बोलेरो सवार दबंगों ने बाइक सवार तीनों पर बांके और पेचकस से कई वार किए। उसके बाद बोलेरो से कुचलते हुए उन्हें खाई में फेंक दिया। अमित और रमाकांत की मौत हो गई, जबकि संतोष गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने संतोष को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया है।
विज्ञापन
थानाध्यक्ष धर्मदास सिद्धार्थ ने बताया कि अमित शुक्ला की चुनावी रंजिश चल रही थी। इसके चलते वारदात को अंजाम दिया गया। बोलेरो को कब्जे में ले लिया गया है। पूरे मामले की जांच की जा रही है।