{"_id":"68b9d0ca3e143adcc70bb7eb","slug":"mother-and-brother-arrested-for-shooting-and-killing-a-girl-sent-to-jail-hardoi-news-c-213-1-sknp1042-136862-2025-09-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hardoi News: युवती की गोली मारकर हत्या करने में मां-भाई गिरफ्तार, भेजे गए जेल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hardoi News: युवती की गोली मारकर हत्या करने में मां-भाई गिरफ्तार, भेजे गए जेल
विज्ञापन
पाली। बीते रविवार को युवती की गोली मारकर हत्या किए जाने के मामले में मृतका की मां और निशक्त भाई को पुलिस ने गिरफ़्तार कर लिया है। अंतरजातीय प्रेम विवाह किए जाने से मां और बेटा युवती से नाराज रहते थे। दोनों को पाली थाना क्षेत्र के अलियापुर गांव से ही गिरफ्तार किया गया है। न्यायालय में पेश कर दोनों को जेल भेज दिया गया।
अलियापुर निवासी सर्वेंद्र मिश्रा लखनऊ में रहकर प्राइवेट नौकरी करते हैं। गांव में उनकी पत्नी छोटी बिटिया, पुत्री मानवी मिश्रा (24) और एक निशक्त पुत्र बीरू मिश्रा उर्फ आशुतोष रहता है। दो पुत्र चेन्नई और गाजियाबाद में रहते हैं। मानवी ने बीती सात जनवरी को सवायजपुर कोतवाली क्षेत्र के पांडेयपुर निवासी अभिनव कटियार से आर्य समाज मंदिर में शादी के बाद कोर्ट मैरिज कर ली थी। बीते रविवार की सुबह अलियापुर स्थित घर में गोली लगने से मानवी की मौत हो गई थी। मानवी का फोन रिसीव न होने पर बरेली से अभिनव ने पाली थानाध्यक्ष को फोन किया था।
पुलिस के घर पहुंचने पर घटना का पता चला था। मानवी की मां और भाई ने तमंचे से गोली मारकर खुदकुशी किए जाने की बात कही थी। जांच में कुछ अहम सुराग मिलने पर बीरू और छोटी बिटिया से पूछताछ की गई। पुलिस अधीक्षक नीरज कुमार जादौन ने बताया कि पूछताछ में दोनों ने गोली मारकर हत्या किए जाने की बात स्वीकार की है। घटना के बाद इन लोगों ने पुलिस को भी कोई सूचना नहीं दी थी। मृतका के पति अभिनव कुमार की तहरीर पर बीरू और छोटी बिटिया के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। दोनों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।