{"_id":"5f4bd79d8ebc3ee4f140739c","slug":"mohrram-news-in-hardoi-hardoi-news-knp5797342162","type":"story","status":"publish","title_hn":"शबे आशूर पर शब्बेदारी कर घर-घर नौहाख्वानी व सीनाजनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शबे आशूर पर शब्बेदारी कर घर-घर नौहाख्वानी व सीनाजनी
विज्ञापन
फोटो-42- पिहानी में इमामबाड़े के बाहर तैनात पुलिस व पीएसी के जवान। संवाद
- फोटो : HARDOI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पिहानी में दसवीं मोहर्रम पर घर-घर नौहाख्वानी और सीनाजनी कर इमाम हुसैन की शहादत का गम मनाया गया। कोरोना संक्रमण को लेकर जारी गाइड लाइन और मशहूर शिया धर्मगुरु मौलाना कल्बे जव्वाद एवं अन्य रहनुमाओं की अपील पर इस बार करबला में ताजिए दफन नहीं किए गए।
शबे आशूर पर घरों में शब्बेदारी कर नौहाख्वानी और सीनाजनी करते हुए करबला की जंग में नबी के नवासे इमाम हुसैन की शहादतों और यजीदी जुल्मों सितम को याद कर रोया गया। सुबह इमाम चौक, जुलूस के रास्तों और करबला के निकट पुलिस की सख्त पहरेदारी रही।
शाम को सोशल डिस्टेंसिंग के बीच शाम-ए-गरीबां की मजलिसों में अहले करबला की शहादतों के लुटे और जलते हुसैनी खेमों का मंजर बयान किया गया। अंजुमन शब्बीरिया खुरमुली के नौजवान नौहाख्वां सलमान हसन ने फेसबुक पर लाइव नौहाख्वानी कर शहादतों का मंजर बयान किया। एसडीएम अतुल प्रकाश श्रीवास्तव कोतवाल महेश चंद व कस्बा चौकी प्रभारी वर्मा रमेश नगर भ्रमण कर हालात पर नजर जमाए रहे।