फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Modi's 25 years of public life epitomize good governance and public service: Kunwar Wasit Ali.

सुशासन और जनसेवा के प्रतीक हैं मोदी के 25 वर्ष का सार्वजनिक जीवन : कुंवर वासित अली

Wed, 07 Oct 2026 11:33 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 07 Oct 2026 11:33 PM IST
विज्ञापन
Modi's 25 years of public life epitomize good governance and public service: Kunwar Wasit Ali.
फोटो-11- सेवा ज्योति संकल्प यात्रा में कलश दीप जलाते अल्पसंख्यक मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष कुं
हरदोई। भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष कुंवर वासित अली ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूरे हो गए हैं। यह 25 वर्ष राष्ट्र के विकास से जुड़े विभिन्न पड़ावों, सुशासन और जनसेवा की यात्रा के हैं। वह बुधवार को सेवा ज्योति कलश यात्रा को संबोधित कर रहे थे।
विज्ञापन

शहर में स्थित श्रीशचंद्र अग्रवाल बरात घर के परिसर में आयोजित कार्यक्रम में सेवा ज्योति कलश यात्रा का शुभारंभ हुआ। कुंवर वासित अली, आबकारी मंत्री नितिन अग्रवाल, जिला प्रभारी कमलेश मिश्रा, जिलाध्यक्ष अजीत सिंह बब्बन और जिला पंचायत अध्यक्ष प्रेमावती के साथ सवायजपुर विधायक माधवेंद्र सिंह ने कार्यक्रम की शुरुआत कराई।
विज्ञापन

यात्रा बरातघर से निकलकर डीएम चौराहा, अटल चौक होते हुए शहीद उद्यान पहुंची। इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संबोधन को भी सजीव प्रसारण के जरिए पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने सुना। आबकारी मंत्री नितिन अग्रवाल ने कहा कि विकसित भारत 2047 सिर्फ एक सरकारी लक्ष्य नहीं बल्कि हर नागरिक की सहभागिता से पूरा होने वाला राष्ट्रीय संकल्प है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्यक्रम में अभियान के संयोजक जिला उपाध्यक्ष आकाश सिंह, जिला महामंत्री अनुराग मिश्रा, सतेंद्र राजपूत और ओम वर्मा, जिला उपाध्यक्ष प्रीतेश दीक्षित, सौरभ सिंह, अजय शुक्ला, महेंद्र सोनी, अलका गुप्ता, संदीप सिंह के अलावा मीडिया प्रभारी अतुल सिंह भी मौजूद रहे।



बूथ पर सक्रिय कार्यकर्ता ही असली ताकत : कमलेश मिश्रा
भाजपा के जिला प्रभारी कमलेश मिश्रा ने विधानसभा चुनावों की तैयारियों के मद्देनजर बुधवार को पार्टी कार्यालय में बैठकें कीं। बैठकों में सदर सांसद जय प्रकाश रावत, एमएलसी अशोक अग्रवाल , विधायक श्याम प्रकाश, रामपाल वर्मा और माधवेंद्र प्रताप सिह रानू भी मौजूद रहे। इस दौरान कमलेश मिश्रा ने कहा कि संगठन की वास्तविक शक्ति बूथ स्तर पर सक्रिय कार्यकर्ता हैं। मंडल स्तर से लेकर बूथ स्तर तक कार्यकर्ताओं के बीच बेहतर समन्वय, नियमित प्रवास और जनसंपर्क पर उन्होंने जोर दिया। जिला प्रभारी ने विधानसभा वार रणनीति भी तय की। इस दौरान कार्यालय मंत्री आजाद भदौरिया, नीतू चंद्रा, सत्यम शुक्ला, डॉ. अनुज गुप्ता, गांगेश पाठक, संदीप अवस्थी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed