फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Middle aged bike rider dies due to collision with tempo

Hardoi News: टेंपो की टक्कर से बाइक सवार अधेड़ की मौत

Sat, 25 Nov 2023 12:49 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 25 Nov 2023 12:49 AM IST
विज्ञापन
Middle aged bike rider dies due to collision with tempo
हरदोई। देहात कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत हरदोई-शाहजहांपुर मार्ग पर टेंपो ने बाइक में टक्कर मार दी। घटना में बाइक सवार दो लोग सिर के बल सड़क पर जा गिरे। हेलमेट न लगाए होने के कारण सिर में गंभीर चोट आने से एक की मौत हो गई, जबकि दूसरे को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना के बाद चालक टेंपो छोड़कर भाग निकला।
विज्ञापन

मझिला थानाक्षेत्र के सरॉयरानक निवासी महिपाल (50) खेती करता था। गांव के ही रामनिवास (40) की एक मामले में शुक्रवार को न्यायालय में पेशी थी। इस मामले में राम निवास को जमानतदार की जरूरत थी। रामनिवास बाइक से महिपाल को लेकर हरदोई आया था। दोनों बाइक से वापस गांव जा रहे थे। हरदोई-शाहजहांपुर मार्ग पर अटवा असिगांव के पास टेंपो ने पीछे से बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में महिपाल की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। पिहानी चुंगी चौकी प्रभारी बालेंद्र मिश्रा घटनास्थल पर पहुंचे और जानकारी ली। शव को मोर्चरी भेज दिया गया। कोतवाल राजवीर सिंह ने बताया कि टेंपो पुलिस ने कोतवाली में खड़ी कराई है। चालक के बारे में जानकारी की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed