फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Married woman's body found hanging under suspicious circumstances

Hardoi News: संदिग्ध हालात में फंदे पर लटकता मिला विवाहिता का शव

Sat, 01 Feb 2025 10:45 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 01 Feb 2025 10:45 PM IST
विज्ञापन
Married woman's body found hanging under suspicious circumstances
हरदोई। मझिला थाना क्षेत्र के बद्दापुर गांव में संदिग्ध हालात में विवाहिता का शव फंदे से लटका मिला। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। मृतका के भाई ने ससुरालीजनों पर हत्या कर शव फंदे से लटकाने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

बद्दापुर निवासी लक्ष्मी (33) के पति विवेक की मौत बीमारी के कारण 11 माह पहले हो गई थी। ससुराल में अपने पुत्रों अनिकेत और हार्दिक के साथ रहती थी। शुक्रवार रात उसका शव संदिग्ध हालात में ससुराल में ही साड़ी के फंदे पर लटकता मिला। ससुरालीजनों ने घटना की जानकारी मृतका के भाई पिहानी कोतवाली क्षेत्र के गौरिया गांव निवासी मनोज को दी। उसने पुलिस को सूचना दी। मझिला के प्रभारी निरीक्षक अरविंद यादव ने बताया कि मृतका के भाई ने तहरीर में कोई आरोप नहीं लगाया है। अगर आरोप होगा तो जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed