फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Married woman dies under suspicious circumstances in Gurugram, husband accused

Hardoi News: गुरुग्राम में संदिग्ध हालात में विवाहिता की मौत, पति पर आरोप

Wed, 19 Mar 2025 11:01 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 19 Mar 2025 11:01 PM IST
विज्ञापन
Married woman dies under suspicious circumstances in Gurugram, husband accused
बेहटा गोकुल। संदिग्ध हालात में विवाहिता की गुरुग्राम में मौत हो गई। ससुरालीजनों के मुताबिक उसने फंदा लगाकर खुदकुशी की है, लेकिन भाई का कहना है कि मायके आने की जिद पवर उसकी हत्या की गई। आरोप है कि पति ने पिटाई कर उसके बाल काट दिए फिर फंदे पर लटका दिया।
विज्ञापन

तारापुर निवासी नवनीत कुमार ने बताया कि उसने अपनी बहन रोशनी (30) की शादी आठ साल पहले लोनार कोतवाली क्षेत्र के नस्योली गोपाल निवासी अनुराग के साथ की थी। अनुराग अपने परिवार के साथ गुरुग्राम के बजखेरा थाना क्षेत्र के पालमविहार इलाके में रहकर कपड़ों की सिलाई करता है। नवनीत का कहना है कि 17 मार्च केा दिन में साढ़े 12 बजे बहन की जेठानी अर्चना ने उसे फोन किया। बताया कि रोशनी ने फंदा लगाकर खुदकुशी करली है और अनुराग बच्चे लेकर गांव आ गया है।
विज्ञापन

इस पर नवनीत पालमविहार पहुंचा, तो पता चला कि मकान मालिक की सूचना पर पुलिस ने शव मोर्चरी में रखवा दिया। नवनीत के पहुंचने पर पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया और शव लेकर गांव आने काे निकला। नवनीत का आरोप है कि बहन ने होली में मायके आने की जिद की थी। इससे नाराज होकर पति ने मारपीट कर उसके बाल काट दिए और फंदे पर लटका दिया। प्रभारी निरीक्षक बालकृष्ण मिश्र ने बताया कि घटना गुरुग्राम में हुई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट मंगवाकर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed