फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Married woman committed suicide by hanging herself with sari

Hardoi News: विवाहिता ने साड़ी से फंदा लगाकर की खुदकुशी

Mon, 11 Aug 2025 11:54 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 11 Aug 2025 11:54 PM IST
विज्ञापन
Married woman committed suicide by hanging herself with sari
कछौना। कछौना कोतवाली क्षेत्र के बैरागीखेड़ा गांव में विवाहिता ने साड़ी का फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। मृतका के चाचा की सूचना पर पुलिस ने शव कब्जे में ले लिया।
विज्ञापन

बैरागीखेड़ा निवासी रणवीर अपना मोबाइल सही कराने के लिए सोमवार को हुसैनपुर गांव गए थे। सुबह लगभग दस बजे वापस घर पहुंचे, तो पत्नी शिवानी (28) घर के अंदर पाइप पर साड़ी के फंदे से लटक रही थी। रणवीर के मुताबिक उसने शोर मचाया तो आस पास के लोग आ गए। फंदे से शिवानी को उतारा गया, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। शिवानी और रणवीर की शादी दस साल पहले हुई थी। मृतका के चाचा वीरेंद्र की सूचना पर सीओ बघौली प्रवीण कुमार यादव और प्रभारी निरीक्षक प्रेम सागर सिंह मौके पर पहुंचे। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि परिजनों ने घटना को लेकर फिलहाल कोई आरोप नहीं लगाए हैं। मृतका के पिता ब्रजराज ने आपसी विवाद में शिवानी के खुदकुशी करने की बात कही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed