{"_id":"5ef38ae08ebc3e42c45991b4","slug":"manrega-me-animitta-3-ko-notice-hardoi-news-knp567390234","type":"story","status":"publish","title_hn":"मनरेगा कार्य में वित्तीय अनियमितता, तीन को नोटिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मनरेगा कार्य में वित्तीय अनियमितता, तीन को नोटिस
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरदोई। बेंहदर विकास खंड की ग्राम पंचायत अटुका में मनरेगा के तहत कराए गए कार्यों में वित्तीय अनियमितता के मामले में मनरेगा उपायुक्त ने अटुका के ग्राम सचिव, तकनीकी सहायक और रोजगार सेवक को नोटिस जारी किया है। तीनों से स्पष्टीकरण तलब किया है।
बेंहदर विकास खंड की ग्राम पंचायत अटुका निवासी लवकुश कुमार ने गांव में मनरेगा के तहत कराए गए कार्यों में धांधली की शिकायत की थी। इस पर उपनिदेशक कृषि और लोक निर्माण विभाग के खंड-दो के सहायक अभियंता को जांच सौंपी गई थी। इसमें फूलचंद्र के खेत से नारा तालाब तक ड्रेन सफाई के कार्य में 1,27,582 रुपये की वित्तीय अनियमितता की पुष्टि हुई है। इसके अलावा चंद्रपाल आदि के खेत से रसूलपुर बार्डर तक चकरोड पर मिट्टी डाले जाने के कार्य पर 1,49,326 रुपये की वित्तीय अनियमितता मिली है। मनरेगा उपायुक्त प्रमोद सिंह चंद्रौल ने पूरे मामले पर अटुका के तकनीकी सहायक ज्ञानप्रकाश त्रिपाठी, ग्राम सचिव संजय कुमार और रोजगार सेवक कमलेश कुमार से स्पष्टीकरण तलब किया है।
शौचालय निर्माण भी गड़बड़ी
बेंहदर विकास खंड की ग्राम पंचायत अटुका में जांच के लिए पहुंचे अधिकारियों को शौचालय भी अधूरे मिले। ग्रामीणों ने अफसरों को बताया कि छह-छह हजार रुपये की दो किस्तें शौचालय निर्माण के लिए मिली थीं। लेकिन प्रधान ने ये रुपये खाते से निकलवाकर खुद ले लिए। प्रधान ने ही शौचालय निर्माण कराया।