फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Made pink toilet just like that, now the locks are hanging

Hardoi News: यूं हीं बना डाले पिंक शौचालय, अब लटके ताले

Mon, 26 Dec 2022 11:40 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 26 Dec 2022 11:40 PM IST
विज्ञापन
Made pink toilet just like that, now the locks are hanging
फोटो-27-पारुल तिवारी - फोटो : HARDOI
हरदोई। नगर में जन सुविधा के नाम पर लाखों रुपये पालिका ने यूं ही शौचालय निर्माण पर बहा दिए, लेकिन महिलाओं को इसका फायदा नहीं मिल रहा है। महिलाओं के लिए बने पिंक शौचालय पर ताले लटके नजर आ रहे हैं। ऐसे में कामकाजी महिलाओं को परेशान होना पड़ता है।
विज्ञापन

नगर में बड़ी संख्या में महिलाएं घर से बाहर निकलकर कारोबार सहित अन्य कामकाज संभाल रही हैं। ऐसे में महिलाओं को टॉयलेट की जरूरत होती है। मगर प्रशासन की उदासीनता के चलते पिंक शौचालय बदहाल हैं।
विज्ञापन

घंटाघर रोड़ पर बने पिंक शौचालय पर ताले लटके हुए हैं। ऐसे में बाजार आने वाली महिलाओं को समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। लोगों की मानें तो पालिका ने ऐसी जगहों पर पिंक शौचालय बनवा दिए हैं। जहां लोगों को आना जान कम रहता है। यानी इलाका सुनसान है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस इलाके में पुरुषों का आवागमन अधिक रहता है। पालिका परिसर में बना पिंक शौचालय, मुख्य बाजार सिनेमा चौराहा, बड़ा चौराहा से इतना दूर है कि आवश्यकता पड़ने पर महिलाओं का जल्द पहुंचाना मुश्किल है।
महिलाओं की बात
फोटो 25
अनुराध मिश्रा का कहना है कि बाजार में महिला प्रसाधन न होने से बड़ी समस्या होती है। मामला और गंभीर हो जाता है जब साथ में कोई मरीज हो। ऐसे में सारे काम छोड़कर घर वापस जाने के अलावा को चारा नहीं बचता।
फोटो 28
नीलम राज का कहना है कि पिंक टॉयलेट का प्रचार तो बहुत हुआ पर मुख्य बाजारों में एक भी देखने को नहीं मिलता है। नगर प्रशासन को महिलाओं की इस समस्या पर ध्यान देना चाहिए।
फोटो 27
पारुल तिवारी का कहना है कि बाजारों में पुरुष और महिलाएं सभी के लिए टॉयलेट बने होने चाहिए। जिले की महिला अफसरों को महिलाओं की इस समस्या पर ध्यान देना चाहिए।

फोटो 26
चेतना शुक्ला का कहना है कि बाजार में पिंक टॉयलेट बनने चाहिए। बच्चे और बुजुर्गों के साथ बाजार आने से पहले इस समस्या के विषय में सोच कर डर भी लगता है।

फोटो-28-नीलम राज

फोटो-28-नीलम राज- फोटो : HARDOI

फोटो-23-घंटाघर रोड पर बंद शौचालय

फोटो-23-घंटाघर रोड पर बंद शौचालय- फोटो : HARDOI

फोटो-24- नगर पालिका परिसर में संचालित महिला पिंक शौचालय

फोटो-24- नगर पालिका परिसर में संचालित महिला पिंक शौचालय- फोटो : HARDOI

फोटो-25-अनुराधा मिश्रा

फोटो-25-अनुराधा मिश्रा- फोटो : HARDOI

फोटो-26-चेतना शुक्ला

फोटो-26-चेतना शुक्ला- फोटो : HARDOI

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed