फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Machines are the same then why the price is different, DM asked and returned the files

Hardoi News: मशीनें एक सी फिर कीमत अलग क्यों, डीएम ने पूछा और लौटा दी फाइलें

Tue, 05 Sep 2023 12:19 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 05 Sep 2023 12:19 AM IST
विज्ञापन
Machines are the same then why the price is different, DM asked and returned the files
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

हरदोई। मशीनें, उपकरण व अन्य सामग्री एक सी है और निकायों की रेट लिस्ट अलग-अलग होने पर डीएम ने अधिशासी अधिकारियों से पूछा ऐसा क्यों है। कोई जवाब न मिलने पर उन्होंने फाइलों को लौटा दिया। 13 नगरीय निकायों ने 25.34 करोड़ की कार्ययोजना अनुमोदन के लिए प्रस्तुत की थी। डीएम ने उपकरणों की खरीदारी का औचित्य, मानक व गुणवत्ता का भी जिक्र कार्ययोजना में न होने पर आपत्ति जाहिर की है।
यहां के 13 नगरीय निकायों की ओर से 14वां, 15वां वित्त आयोग व स्टांप शुल्क की दो प्रतिशत राशि से मशीनों, उपकरणों की खरीदारी के साथ ही विकास व निर्माण की कार्ययोजना डीएम के समक्ष प्रस्तुत की थी। कार्ययोजना में निकायों के अधिशासी अधिकारियों ने ट्रेक्टर-ट्राली, ई-रिक्शा, ट्राई साइकिल, हत्थू ठेला, सोलर वॉटर पंप व कूलर, पानी का स्टील बॉडी का टैंकर, मिनी गार्वेज टियर, मिनी पोकलैंड मशीन, फॉगिंग मशीन, सीवर सेक्शन मशीन, जेबीसी मशीन, चारा कटर मशीन, टियूनबिन डस्टबिन, बातानुकूलित शव वाहन, आर्गेनिक वेस्ट कंपोस्ट मशीन, इंडिया मार्का-टू हैंडपंप व एलईडी लाइट आदि उपकरण की खरीदारी के प्रस्ताव दिए थे। कार्ययोजना में विकास व निर्माण को भी शामिल किया गया था। निकायों की ओर से एक सी मशीन व उपकरण की रेट लिस्ट अलग-अलग थी। इनकी खरीदारी का औचित्य व विशेषता को भी नहीं दर्शाया गया था।
विज्ञापन

-----------
केस एक
नगर पालिका परिषद मल्लावां की ओर से एक सोलर वाॅटर पंप व कूलर की कीमत 8,39,039 रुपये कार्ययोजना में दर्शायी गई है।

केस दो
नगर पालिका परिषद पिहानी की ओर से एक सोलर वॉटर पंप व कूलर का रेट 8,36,650 रुपये कार्ययोजना में शामिल किया गया है।
------------


नगरीय निकायवार प्रस्तावित कार्ययोजना पर एक नजर
नगरीय निकाय कार्ययोजना रुपये में
हरदोई 2,80,10,967
संडीला 13,19,54,744
शाहाबाद 2,61,35,826
मल्लावां 89,86,559
पिहानी 1,01,51,904
बिलग्राम 73,36,054
सांडी 68,59,000
कछौना-पतसेनी 1,31,57,561
कुरसठ - 9,47,347
माधौगंज - 20,23,752
गोपामऊ - 38,29,337
बेनीगंज - 37,96,000
पाली - 1,02,57,369

----------
नगरीय निकायों के अधिशासी अधिकारियों की ओर से दी गई कार्ययोजना में न तो कामों का औचित्य बताया गया था और न ही एसडीएम से सत्यापित थी। ट्रैक्टर-ट्राली, ई-रिक्शा, सोलर वॉटर पंप, जेसीबी मशीन, चारा कटर मशीन व मिनी पोकलैंड आदि उपकरणों के मानकों की विशेषता का भी उल्लेख नहीं था। निकायों ने मशीनों व उपकरणों की रेट लिस्ट भी अलग-अलग दी थी। अधिशासी अधिकारियों को तीन दिन में जेम पोर्टल के माध्यम से रेट लिस्ट, मानक गुणवत्ता व विशेषता तय करते हुए संशोधित कार्ययोजना तलब की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-मंगला प्रसाद सिंह, डीएम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed