फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   LLB student's body found lying on railway track

Hardoi News: रेलवे ट्रैक पर पड़ा मिला एलएलबी के छात्र का शव

Sat, 20 Dec 2025 10:48 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 20 Dec 2025 10:48 PM IST
विज्ञापन
LLB student's body found lying on railway track
फोटो-10- ज्ञानेंद्र। फाइल फोटो
शाहाबाद। लखनऊ-दिल्ली रेलमार्ग पर शनिवार सुबह रेलवे ट्रैक पर युवक का शव पड़ा मिला। मौके पर लगी भीड़ में शामिल लोगों ने उसे पहचान लिया। इसकी जानकारी परिजनों को दी। परिजन बदहवास हो गए लेकिन घटना की वजह पर चुप्पी साध ली। घटना कोतवाली क्षेत्र के सुखेतापुल के पास शनिवार सुबह की है।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के मिठनापुर निवासी ज्ञानेंद्र सिंह (24) एलएलबी के छात्र थे। पिता सतेंद्र के मुताबिक, शनिवार सुबह पांच बजे ज्ञानेंद्र के कमरे का दरवाजा खुला। उन्होंने समझा रोज की तरह ज्ञानेंद्र सुबह टहलने जा रहे हैं। उनके गांव से सुखेता पुल की दूरी आधा किलोमीटर है। कुछ देर बाद सुखेता पुल के पास डाउन लाइन के रेलवे ट्रैक पर एक युवक रन थ्रू ट्रेन की चपेट में आ गया। उनकी मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन

ट्रेन के लोको पायलट ने स्टेशन मास्टर को सूचना दी। स्टेशन मास्टर ने पुलिस को सूचना दी। आसपास के लोगों ने शव को पहचान लिया। मौके पर सतेंद्र ने पहुंचकर शव की पहचान पुत्र ज्ञानेंद्र के रूप में की। ज्ञानेंद्र दो भाई और दो बहनों में सबसे छोटे और अविवाहित थे। कोतवाल जितेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि शव का पंचनामा भरवाया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी। घटना की वजह परिजन नहीं बता पाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed