फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   line man died in accident

वाहन की टक्कर से बाइक सवार लाइनमैन की मौत

Sat, 29 Jan 2022 11:15 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 29 Jan 2022 11:15 PM IST
विज्ञापन
line man died in accident
हरदोई। कासिमपुर थाना क्षेत्र में विद्युत लाइन जोड़ने गए बाइक सवार लाइनमैन को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन

कासिमपुर थाना क्षेत्र की ग्राम पंचायत झउनीखेड़ा के मजरा कलरावा निवासी कैलाश (32) बेहंदर बिजली उपकेंद्र में लाइनमैन था। उसके पिता मनोहर ने बताया कि शुक्रवार देर रात कासिमपुर चौराहे पर तार टूट गया था। कैलाश तार जोड़ने गया था। घर आते समय थाना क्षेत्र के संडीला -बांगरमऊ मार्ग पर कासिमपुर कस्बे के पास मॉडर तिराहे पर अज्ञात वाहन ने उसकी बाइक में टक्कर मार दी। हेलमेट न लगाने के कारण कैलाश के सिर में गंभीर चोटें आईं। उसका पैर भी जख्मी हो गया।

पुलिस की मदद से घायल को सीएचसी बेहंदर ले जाया गया। जहां से डॉक्टर ने उसे लखनऊ ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया। ट्रामा सेंटर में देर रात कैलाश ने दम तोड़ दिया। मृतक के परिवार में पत्नी गुड़िया व दो बेटियां हैं। प्रभारी निरीक्षक हरिशंकर प्रजापति ने बताया कि घटना की जानकारी है। पोस्टमार्टम कर शव परिजनों को सौंप दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed