{"_id":"61f57d29991768602c16761d","slug":"line-man-died-in-accident-hardoi-news-knp677813782","type":"story","status":"publish","title_hn":"वाहन की टक्कर से बाइक सवार लाइनमैन की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वाहन की टक्कर से बाइक सवार लाइनमैन की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरदोई। कासिमपुर थाना क्षेत्र में विद्युत लाइन जोड़ने गए बाइक सवार लाइनमैन को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में उसकी मौत हो गई।
कासिमपुर थाना क्षेत्र की ग्राम पंचायत झउनीखेड़ा के मजरा कलरावा निवासी कैलाश (32) बेहंदर बिजली उपकेंद्र में लाइनमैन था। उसके पिता मनोहर ने बताया कि शुक्रवार देर रात कासिमपुर चौराहे पर तार टूट गया था। कैलाश तार जोड़ने गया था। घर आते समय थाना क्षेत्र के संडीला -बांगरमऊ मार्ग पर कासिमपुर कस्बे के पास मॉडर तिराहे पर अज्ञात वाहन ने उसकी बाइक में टक्कर मार दी। हेलमेट न लगाने के कारण कैलाश के सिर में गंभीर चोटें आईं। उसका पैर भी जख्मी हो गया।
पुलिस की मदद से घायल को सीएचसी बेहंदर ले जाया गया। जहां से डॉक्टर ने उसे लखनऊ ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया। ट्रामा सेंटर में देर रात कैलाश ने दम तोड़ दिया। मृतक के परिवार में पत्नी गुड़िया व दो बेटियां हैं। प्रभारी निरीक्षक हरिशंकर प्रजापति ने बताया कि घटना की जानकारी है। पोस्टमार्टम कर शव परिजनों को सौंप दिया गया है।