फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   likej silinder se aag lagi,maut

लिकेज से खाना बनाते समय सिलिंडर में आग लगी, बुझने पर फटा

Fri, 03 Jul 2020 10:54 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 03 Jul 2020 10:54 PM IST
विज्ञापन
likej silinder se aag lagi,maut
फोटो-17-आग बुझने के बाद बचे गृहस्थी के सामान को एकत्र करता खुशीराम। संवाद - फोटो : HARDOI
हरपालपुर। कोतवाली क्षेत्र के ग्राम सिरसा में गुरुवार रात खेत में झोपड़ी में खाना बनाते समय लीकेज गैस सिलिंडर में आग लग गई। पास ही लगे पंपिंग सेट से आग बुझाने के दौरान सिलिंडर तेज धमाके के साथ फट गया। हादसे में पांच हजार रुपये व गृहस्थी का सामान जल गया।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के ग्राम सिरसा निवासी खुशीराम राजपूत खेती करते हैं। गांव से बाहर स्थित खेत में ही उन्होंने घर बना रखा है। यहीं झोपड़ी में खाना भी बनता है। इन दिनों खेतों में धान की बेड़ लगाई जा रही है। गुरुवार देर रात खुशीराम की पत्नी रोशनी झोपड़ी में खाना बना रहीं थीं। इसी दौरान लीकेज के कारण सिलिंडर में आग लग गई। आग लगने पर रोशनी शोर मचा बाहर निकल आई। मौके पर मौजूद खुशीराम ने खेत में बेड़ लगा रहे अन्य लोगों की मदद से पंपिंग सेट चलाकर सिलिंडर में लगी आग बुझाने का प्रयास किया। बाहर निकालने के दौरान सिलिंडर फट गया। इस दौरान झोपड़ी में आग लग गई। हादसे में गृहस्थी राख हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed