फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Leopard's Daughter in Maize Farm

मक्के के खेत में मिली तेंदुए की आहट

Sun, 13 Aug 2017 11:42 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, हरदोई
अमर उजाला ब्यूरो, हरदोई Updated Sun, 13 Aug 2017 11:42 PM IST
विज्ञापन
Leopard's Daughter in Maize Farm
कांबिंग करते पुलिस कर्मी व मौजूद ग्रामीण। - फोटो : amarujala

माधौगंज। थाना क्षेत्र के शहब्दा गांव में दो दिन से फैली तेंदुए की दहशत कम होने का नाम नहीं ले रही है। रविवार को शौच गई एक महिला को मक्के के खेत में किसी जंगली जानवर होने का अहसास हुआ तो उसने शोर मचा दिया। इसके बाद ग्रामीणों की भीड़ इकट्ठा हो गई।  वन विभाग की टीम ने आसपास के इलाके में कांबिग की, लेकिन कोई नतीजा नहीं निकल सका। वन विभाग के अफसरों ने ग्रामीणों को सचेत रहने की हिदायत दी है।

विज्ञापन


गुरुवार रात शहब्दा गांव में कुंज बिहारी की गाय पर किसी जंगली जानवर ने हमला कर दिया था। शुक्रवार की सुबह ग्रामीणों ने भी खेतों में किसी जंगली जानवर के निशान देखे थे। जानकारों के अनुसार निशान तेंदुए के पंजों के थे। इसके बाद गांव में दहशत फैल गई थी। शनिवार को भी गांव के आस पास खेतों में पंजो के ताजे निशान पाए गए थे। इसके बाद यह साफ हो गया था कि तेंदुए ने कहीं आसपास ही ठिकाना बना लिया है और वह शिकार की तलाश में लगातार इधर-उधर भटक रहा है।
विज्ञापन


रविवार को पूरे इलाके में उस समय फिर दहशत फैल गई। जब खेत में शौच करने के लिए गई गांव के गंगा चरण की पतनी ने मक्के के खेत में तेंदुए के होने का दावा किया। महिला का कहना था कि जानवर उसकी तरफ लपका, लेकिन तब तक वह पीछे हट गई। प्रधान कृष्ण पाल ने इसकी जानकारी रेंजर एके सचान को दी। मौके पर पहुंचे वन विभाग के आलोक कुमार, उदय प्रताप, शिव मिलन शुक्ला, जीत व रामचंद्र ने गांव वालों के साथ क्षेत्र में कांबिग की, इस बीच गांव के पूरब खेत में पंजो के ताजा निशान मिले। जिन्हे जांच के लिए भेजा गया है। कांबिग के दौरान तेंदुए के बारे में कोई जानकारी नहीं मिल सकी। वन विभाग के अधिकारियों का कहना है कि यह कुत्ता प्रजाति का कोई जानवर है। उधर, दहशत के चलते ग्रामीणों ने जानवरों को घर के भीतर बांधना व रात में निकलना बंद कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed