{"_id":"8a4fd3dd594cf201636cd2daca000ae7","slug":"lekpalon-recess-complainant-upset-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"लेखपालों के अवकाश से फरियादी परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लेखपालों के अवकाश से फरियादी परेशान
ब्यूरो/अमर उजाला,हरदोई
Updated Wed, 19 Aug 2015 12:22 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देहात कोतवाली क्षेत्र में ग्राम समाज की भूमि पर
विज्ञापन
कब्जा हटाने के दौरान राजस्व टीम पर हुए हमले के मामले में लेखपाल पर दर्ज
एफआईआर को निरस्त करने की मांग को लेकर लेखपाल तीसरे दिन भी सामूहिक अवकाश
पर रहे। इससे तहसील आने वालों को काम न होने पर मायूस लौटना पड़ा।
उधर, लेखपाल संघ ने मांगें न मानने पर 21 से कार्य बहिष्कार का ऐलान किया है। ज्ञात हो कि देहात कोतवाली क्षेत्र में 16 अगस्त को कोढ़ावा ग्राम में अतिक्रमण हटाने गई टीम पर हमले के दौरान चली गोली से एक बालक घायल हो गया था। जिसमें लेखपाल सहित तीन लोगों के विरुद्ध जानलेवा हमले की रिपोर्ट दर्ज की गई थी।
वहीं दूसरी ओर से लेखपाल की तहरीर पर हमला करने वालों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज हुई थी। घटना के बाद से लेखपाल संघ लेखपाल मनोज त्रिपाठी के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज करने को लेकर आक्रोशित है और एफआईआर निरस्त करने की मांग कर रहा है। इसी मांग को लेकर तहसील के लेखपाल सामूहिक अवकाश पर है।
मंगलवार को भी लेखपाल मांगों को लेकर सामूहिक अवकाश पर रहे। संघ ने लेखपाल पर दर्ज रिपोर्ट निरस्त करने और गांव में अतिक्रमण हटवाने की मांग की। संघ के जिला मंत्री ऐश्वर्य प्रकाश मिश्र ने कहा कि 21 अगस्त तक अगर उनकी दोनों मांगें न मानी गई तो कार्य बहिष्कार किया जाएगा। जिसमें सभी शाखा के लेखपाल शामिल हाेंगे।
तहसील में लेखपाल के सामूहिक अवकाश पर होने पर तहसील आने वालोें को कार्य न होने पर मायूस लौटना पड़ा। इधर, तहसील शाहाबाद में लेखपाल संघ की बैठक हुई, जिसमें लेखपाल मनोज त्रिपाठी पर दर्ज रिपोर्ट निरस्त करने की मांग की गई। बैठक में प्रस्ताव पारित कर कहा गया कि सभी जिला कार्यकारिणी के साथ है।