फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Lekhpal suspended for not settling land dispute

भूमि विवाद निस्तारित न कराने वाला लेखपाल निलंबित

Wed, 02 Dec 2020 10:47 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 02 Dec 2020 10:47 PM IST
विज्ञापन
Lekhpal suspended for not settling land dispute
टड़ियावां थाना क्षेत्र के खजुरिया नगला मजरा अलीशाबाद में भूमि विवाद में किसान की हत्या के मामले में एसडीएम सदर लक्ष्मी एन नेे बड़ी कार्रवाई की है। भूमि विवाद की समाधान दिवस में हुई शिकायत के बाद भी अलीशाबाद के लेखपाल के सुनवाई न करने पर एसडीएम ने उसे निलंबित कर दिया है।
विज्ञापन

मंगलवार सुबह खजुरिया नगला निवासी महेंद्र पाल (46) पुत्र गोविंद की भूमि विवाद में उसके ही चचेरे भाइयों ने हत्या कर दी थी। महेंद्र के घर के सामने स्थित एक बीघा भूमि का बैनामा कुछ माह पहले उसने करा लिया था। इस भूमि पर हत्यारोपियों ने अवैध कब्जा कर रखा था।
विज्ञापन

थाना समाधान दिवस में पूरे मामले की शिकायत महेंद्र ने दर्ज कराई थी, लेकिन राजस्व विभाग के कर्मचारियों की हीलाहवाली के कारण मामला निस्तारित नहीं हो पाया था। इसी विवाद में मंगलवार सुबह महेंद्रपाल की हत्या उसके चचेरे भाइयों ने कर दी थी। अमर उजाला ने इसे प्रमुखता से प्रकाशित किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस प्रकरण को गंभीरता से लेकर एसडीएम सदर लक्ष्मी एन ने मामले का निस्तारण न कराने वाले क्षेत्रीय लेखपाल अरविंद कुमार को निलंबित कर दिया है। साथ ही भूमि विवाद संबंधी रजिस्टर अपडेट न होने पर भी नाराजगी जताई है। निलंबन के दौरान अरविंद कुमार रजिस्ट्रार कानूनगो सदर के कार्यालय से संबद्ध रहेंगे।

एसडीएम सदर लक्ष्मी एन ने बताया कि भूमि संबंधी विवादों का निस्तारण प्राथमिकता से कराने का निर्देश है और हीलाहवाली किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed