फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Lekhpal and VDO suspended for burning stubble in Chausar village

Hardoi News: चौसार गांव में पराली जलाने पर लेखपाल और वीडीओ निलंबित

Tue, 11 Nov 2025 10:52 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 11 Nov 2025 10:52 PM IST
विज्ञापन
Lekhpal and VDO suspended for burning stubble in Chausar village
हरदोई। पराली और फसल अपशिष्ट जलाए जाने पर रोक के बाद भी चौसार गांव में 9-10 नवंबर को पराली जलाने की घटनाएं हुईं। लापरवाही पर लेखपाल और ग्राम विकास अधिकारी (वीडीओ) को निलंबित किया गया है। निलंबन की कार्रवाई सवायजपुर एसडीएम और डीडीओ ने की है।
विज्ञापन

तहसील सवायजपुर के चौसार गांव में 9-10 नवंबर को लगातार किसानों की तरफ से पराली और फसल अपशिष्ट जलाए जाने की घटनाएं हुईं। जनपद स्तर पर चलाए जा रहे जागरूकता कार्यक्रम के बाद भी पराली और फसल अपशिष्ट जलाने की लगातार एक ही गांव में घटना होने पर सीडीओ सान्या छाबड़ा ने नाराजगी जाहिर की थी। सवायजपुर एसडीएम मयंक कुंडू ने बताया कि लापरवाही पर क्षेत्रीय लेखपाल धीरज कुमार को निलंबित किया गया है। मामले की जांच के आदेश दिए गए हैं।
विज्ञापन

वहीं, जिला विकास अधिकारी कमलेश कुमार ने बताया कि एसडीएम की रिपोर्ट पर विकास खंड सांडी के चौसार में तैनात वीडीओ अमित कुमार को निलंबित किया गया है। निलंबन अवधि में अमित कुमार को ब्लॉक अहिरोरी से संबद्ध किया गया है। अहिरोरी बीडीओ को जांच अधिकारी नामित किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed